hindmedianews
Breaking News
अन्य

बाहरी व्यक्तियों की पहचान अनिवार्य करने समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बाहरी व्यक्तियों की पहचान अनिवार्य करने समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

धमतरी, 24 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ रही बाहरी लोगों की आवाजाही और उनकी पहचान न होने की स्थिति को लेकर धमतरी के युवाओं ने चिंता जताई है। इसी कड़ी में युवा समाजसेवी कोमल संभाकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय, धमतरी को आवेदन सौंपा।

  1. आवेदन में मांग की गई है कि बाहरी राज्यों से आकर जिले में अस्थायी या स्थायी रूप से निवास करने वाले व्यक्तियों की जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, ताकि अपराध की संभावनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को इस विषय में जागरूक किया जाए, और बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर न रखा जाए।

कोमल संभाकर ने बताया कि कई बार फर्जी पहचान पत्रों के सहारे अपराधी बाहरी व्यक्ति स्थानीयता का बहाना बनाकर यहां छिप जाते हैं, जिससे गंभीर अपराधों की नींव पड़ती है। यदि मुसाफिरी पंजीयन की प्रक्रिया सख्ती से लागू की जाए तो जिले की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकती है।

इस अवसर पर धनेश नवरंग, सोनू साहू, रवि संभाकर सहित अन्य युवा साथी भी उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*शहीद वीरनारायण सिंह का बलिदान अनंतकाल तक हमें प्रेरित करता रहेगा : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *ग्राम बोरगहन में ध्रुव गोंड समाज द्वारा मनाई गई बलिदान दिवस*

Chunesh Sahu

*नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार* *आरोपी द्वारा नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किया गया था जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य*

Chunesh Sahu

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मां भुवनेश्वरी हाई स्कूल डोंगरीगढ़ एवं दिन दयाल डां अंबेडकर बालक छात्रावास डोंगरीगढ़ में मनाया

rakeshbhaskar

*गुंडरदेही के विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष प्रमोद जैन की सक्रियता से करोड़ों के कार्यों को मिली मंजूरी*

Chunesh Sahu

*धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा धोखाधड़ी के दो आरोपियों को छपरा बिहार से प्रोटेक्शन वारंट में लाकर किया गया न्यायिक रिमांड में पेश

Chunesh Sahu

गुंडरदेही में हुआ सावन महोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की शिरकत*

Chunesh Sahu