hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

कुरूद मगरलोड के गौठानों में पहुंचे कलेक्टर एल्मा शासन की महती गोधन न्याय योजना के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर गौठान पहुंच दिवस आज ग्रामीण गौठानों में मनाया जा रहा…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कुरूद मगरलोड के गौठानों में पहुंचे कलेक्टर एल्मा
शासन की महती गोधन न्याय योजना के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर
गौठान पहुंच दिवस आज ग्रामीण गौठानों में मनाया जा रहा

धमतरी 06 अप्रैल 2022/ कलेक्टर पी.एस.एल्मा शासन की महती गोधन न्याय योजना का मैदानी स्तर पर सुचारू संचालन के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए समय समय पर गौठानों का भ्रमण करते रहे हैं। आज इसी कड़ी में वे गौठान पहुंच दिवस के मौके पर कुरूद और मगरलोड के विभिन्न गौठानों बगदेही, मगरलोड के अरोद, गिरौद और सौंगा में बने गौठानों का निरीक्षण करने पहुंचें। यहां उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी, हितग्राहियों को भुगतान, गोबर से तैयार खाद और उसके विक्रय की स्थिति की जानकारी लेते हुए वहां कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों से भी चर्चा की और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ उसका लाभ उठाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने गौठानों में अधोसंरचना संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया।


                गौरतलब है कि आज ज़िले के ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में गौठान पहुंच दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी क्लस्टर नोडल अधिकारियों को मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उन्हें अपने अपने क्लस्टर के गौठानों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में आज जिले के सभी ग्रामीण गौठानों का अधिकारियों ने भ्रमण किया। अब यह रिपोर्ट क्लस्टर नोडल उप संचालक कृषि को देंगें। इसके बाद आगामी 8 अप्रैल को इनकी ज़िला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक भी रखी गई है।
             

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

Sanjay Manjrekar axed from BCCI’s commentary panel, may not be included in IPL 2020: Report

Admin

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के सक्रिय मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘पहल’’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 756 विद्यार्थियों समेत पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित

rakeshbhaskar

*अनोखी पहल – 20 दिन में 717 गांव तक पहुंचे बूढ़ादेव रथ यात्री, बूढ़ादेव की मूर्ति बनाने लोगों ने दान की 1 टन से अधिक कांसा* *रायपुर में पंच रत्न धातुओं को पिघलाकर बनाया जाएगा सबसे बड़ा बूढ़ादेव का सल्ला गागरा: शशिभूषण चंद्राकर*

Chunesh Sahu

फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित

Sakshi Bansod

10 महीने बाद सेंसर बोर्ड ने दी ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को मंजूरी, सतनामी समाज की फिल्म में खुशी की लहर

hindmedianews

एसी कमरों में बैठे अफसर, इधर तड़प-तड़प कर मर गया बायसन: आखिर क्यों मदमस्त रहा वन विभाग?

hindmedianews