
*बालोद13 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले रगबी खिलाड़ियों ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय रगबी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ऐथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूणीया और पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू से मुलाकात कर खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों को साझा किया।
इस प्रतियोगिता में गोमेश्वरी ठाकुर, वीणा साहू, पूनम निषाद, विवेक साहू, लोकेन्द्र निषाद, चेतन निषाद और तुषार कुर्रे जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत माहुद बी, लाकेश ठाकुर, भूपेंद्र साहू और पारख दास साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय माहुद बी, भी उपस्थित थे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सम्मान समारोह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और छत्तीसगढ़ में रगबी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।





