hindmedianews
Breaking News
अन्यदेश-विदेशराजनीती

*कृषकों के वर्तमान खरीफ फसल हेतु बांधों से पानी देने विधायक ने लिखा कलेक्टर को पत्र*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी- विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कृषकों द्वारा वर्तमान खरीफ फसल में धान की बोआई की गई है। किंतु अभी लंबे अंतराल तक बारीश नहीं होने से क्षेत्र के कृषकों के धान के पौधे सूखने लगे है, जिससे किसानों के फसल खराब होने लगा है। महानदी में निर्मित क्षेत्र की जीवन दायिनी रवि शंकर जलाशय गंगरेल बांध सहित अनेक बांधों में पर्याप्त मात्रा में सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता है, निरंतर कृषकों द्वारा फसल सिचाई हेतु बांध से पानी छोड़े जाने की मांग की जा रही है। जिस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने जिला दंडाधिकारी कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों के खरीफ फसल को बचाने के लिए बांध से पानी छोड़ने की मांग की है जिससे क्षेत्र के किसानों के वर्तमान धान की फसल सिंचाई को बचाया जा सके। विधायक ने कहा कि कृषि कार्य अभी जोरों पर है रोपा लगाने का कार्य, निंदाई कार्य एवं धान चालने का कार्य निरंतर किसानों के द्वारा की जा रही है, और इस परिस्थिति में वर्षा नहीं होने के कारण किसानी कार्य पीछे हो रहा है, खेत सूखने लगे हैं, इसलिए बांध से पानी छोड़ने की अति आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

कहीं लट्ठमार तो कहीं फूलों से खेली जाती है भारत में Holi, जानिए रंग और परंपराओं का संगम

Sakshi Bansod

ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

शिलालेख से गायब नाम,गहराता राजनीतिक संकेत :डॉ. रमन सिंह के गृहनगर में भूमिपूजन,लेकिन योगदान पर उठे सवाल

hindmedianews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कवर्धा वनमंडल की सराहनीय पहल: वनमंडल कवर्धा में सेवारत महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

hindmedianews

सामूहिक श्रमदान से बदल रही दर्री तालाब की तस्वीर-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

hindmedianews

बिचौलियों और व्यापारियों का धान खपत रोकने प्रशासन हाई-अलर्ट

hindmedianews