hindmedianews
Breaking News
अन्यबालोद

*बालोद जिला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की मुलाकात, विकास कार्यों के लिए मिली राशि*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बालोद जिला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम विजय

शर्मा से की मुलाकात, विकास कार्यों के लिए मिली राशि*
*बालोद :-* बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणा करते हुए जनप्रतिनिधियों को लाखों रुपये की राशि के कार्यों की त्वरित स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान बालोद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर और उपाध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जनपद पंचायत गुरूर और बालोद के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद सदस्य एवं सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम के समक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की विकास योजनाओं और जनता की प्रमुख मांगों को रखा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बालोद जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए जनप्रतिनिधियों के स्तर के अनुसार राशि के कार्यों की त्वरित स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 30 लाख रुपए, जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष को 10 लाख रुपए तथा जनपद सदस्यों को 7 लाख एवं सरपंचो को 5 लाख रुपए की राशि उनके क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए तत्काल जारी करने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री से मिली इस सौगात के बाद बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और सामुदायिक भवन के विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर और उपाध्यक्ष तोमन साहू ने इस त्वरित फैसले के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से ग्रामीण अंचलों की लंबित समस्याओं का तेजी से निराकरण होगा और विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

भागवत आचार्य शिशुपाल जी महाराज के द्वारा मोहारा में चरित्र उपख्यान और प्रह्लाद चरित्र ज्ञान भक्ति वैराग्य परिपूर्ण कथा सुनाया गया,

Chunesh Sahu

बजट में आम आदमी को राहत नहीं – अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

Chunesh Sahu

नगरीय निकाय चुनावों की मतदाता सूची के प्रकाशन और नाम परिवर्तन के संबंध में मुलाकात

Chunesh Sahu

एक पेड़ मां के नाम,,,,,

Chunesh Sahu

जिले के वनांचल क्षेत्र में मनाया गया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस.. 

Chunesh Sahu

*जे.एल.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu