hindmedianews
Breaking News
अन्य

621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को *साहू समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को

 

धमतरी 11 जुलाई 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 14 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगारएवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद, नीलेश ज्वेलर्स धमतरी द्वारा प्रबंधक, सेल्स एजेंट, ब्रांच मैनेजर, वेल्डर, प्लंबर, हाउसकीपिंग, एकाउंटेंट, सोलर पीवी ईन्स्टालर सहित कुल 621 पदों पर भर्तियों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर हो वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो लाना होगा।

 

 

2.

*साहू समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण*

(पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का लिया संकल्प)

(जिला साहू संघ के आह्वान पर ग्रामीणों में सामाजिकजन कर रहे हैं वृक्षारोपण)

*साहू समाज धमतरी द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से हटकेशर वार्ड के मुक्तिधाम में वृहद रूप से बेल,चीकू,चंदन,चंपा,आंवला, बादाम,पलाश,गुलमोहर,आम,नीम,पीपल जैसे छायादार,फलदार,फूलदार एवं औषधि पौधा का रोपण किया गया l इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू,महासचिव यशवंत कुमार साहू ,उपाध्यक्ष तोरण साहू , केकती साहू,संगठन सचिव गोपीकिशन साहू ,तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू ,उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू ,जानकी साहू,सचिव रामकुमार साहू हटकेशर परिक्षेत्र के संरक्षक एवं क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ,खरतुली परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी,केवल साहू ,सेवक साहू जालमपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र साहू ,हटकेशर परिक्षेत्र के अध्यक्ष नीलमणि साहू ,हटकेशर वार्ड अध्यक्ष महेश साहू ,मुकेश साहू , गणेश साहू ,उमाशंकर साहू , परमेश्वर साहू ,आशाराम साहू जिला साहू समाज,तहसील , परिक्षेत्र एवं वार्ड पदाधिकारी एवं देशराम ध्रुव उपस्थित थे । सभी सदस्यों ने रोपित पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लिया।*

संबंधित पोस्ट

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,

Chunesh Sahu

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मिला मजबूत नेतृत्व

Sakshi Bansod

*मानस गान प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर और जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

जिले में शुरू हुई 21 वीं पशु संगणना कार्य

Chunesh Sahu

विधानसभा में नौकरी के नाम पर हाउस का एक कर्मचारी कर रहा सदन को कलंकित  गरीब लोग इसके झांसे में.. कार्यवाही कब 

Chunesh Sahu

सनौद थाना में मेडिकल संचालकों की हुई बैठक,  

Chunesh Sahu