hindmedianews
Breaking News
अन्य

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

गुंडरदेही।

 

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,, 

 

 

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम किलेपार (थाना राणचिरई क्षेत्र) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 42 वर्षीय परमानंद यादव ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने (प्रेम-प्रसंग की आशंका) के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि सुबह परमानंद यादव ने ग्राम चौरेल, थाना अर्जुंदा क्षेत्र में अपनी पत्नी के कथित परिचित व्यक्ति के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक की पत्नी की भी तलाश जारी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उक्त घटना के बाद सरपंच ग्राम पंचायत किलेपार डिलेश्वर प्रसाद साहू द्वारा शोकाकुल परिवार सहयोग के रूप में 1000 रू सहयोग राशि दिया गया।

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

*धमतरी पुलिस थाना भखारा,थाना सिहावा एवं थाना कुरूद द्वारा पांच अलग- अलग जगहों पर जुआ ताश खेल रहे 26 जुआरियान के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम जिला की कार्यकारिणी घोषित

hindmedianews

यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

hindmedianews

*शतरंज का खेल हमें अनुशासन समर्पण और कर्तव्यों का बोध कराता है – डिपेंद्र साहू* *धैर्य के साथ निर्णय की प्रतीक्षा के लिए प्रेरित करता है शतरंज का खेल – जय हिंदूजा*

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मिली 97 लाख 5 हजार की आर्थिक सहायता

Sakshi Bansod

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Admin