
बालोद गुंडरदेही
लोकेशन -पिकरीपार
तारीख 26/4/26
शनिवार की शाम 5 बजे गुण्डरदेही-धमतरी स्टेट हाईवे पर स्थित ग्राम पिकरीपार के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा ने 7 वर्षीय बालक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया,
जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान ग्राम कुमली निवासी नागेश्वर साहू (7 वर्ष) के रूप में हुई है। नागेश्वर पिकरिपार के पास सड़क पर था, तभी धमतरी की ओर जा रहे रेत से लदे हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।
आक्रोशित ग्रामीणों
हादसे की खबर सुनते ही ग्राम पिकरिपार और कुमली के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ और प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही दोनों तरफ ब्रेकर का मांग रखी
रिपोर्टर
CGटीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता याद राम साहू की रिपोर्ट





