hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगारविकास

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मिली 97 लाख 5 हजार की आर्थिक सहायता

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

हितग्राहियों को किया जा रहा चेक वितरण

कवर्धा, 24 अप्रैल 2026। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंद नागरिकों को कुल 97 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान एवं उपमुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिले के जरूरतमंद नागरिकों के लिए स्वेच्छा अनुदान प्रदान करने का आग्रह किया था। जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 402 हितग्राहियों को 45 लाख 25 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की गई। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 470 हितग्राहियों के लिए 51 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस प्रकार कुल 872 हितग्राहियों को 97 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी हितग्राहियों को उपमुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा में चेक के माध्यम से सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। चेक वितरण के दौरान नरेन्द्र मानिकपुरी,  अमर कुर्रे, ओमकार साहू एवं  लोकचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में एक मजबूत सहारा बनकर आई है। कई हितग्राहियों ने बताया कि वे लंबे समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है। इस सहयोग से वे अपने जरूरी कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। हितग्राहियों ने यह भी कहा कि सरकार की यह पहल से उनमें नई उम्मीद जगी है और उन्हें विश्वास हुआ है कि शासन उनके साथ खड़ा है।

संबंधित पोस्ट

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

Chunesh Sahu

विकास सोनी बने छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष

hindmedianews

सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार

Sakshi Bansod

नक्सली हमला ब्रेकिंग..*चार जवान घायल सर्चिंग जारी जवानों का कहना है नक्सली भी हुवे है घायल….*

Chunesh Sahu

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “स्वास्थ्य के लिए एकजुट – विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम

Sakshi Bansod

पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ छठ पूजा में हुए शामिल

rakeshbhaskar