
विधानसभा में नौकरी के नाम पर हाउस का एक कर्मचारी कर रहा सदन को कलंकित
गरीब लोग इसके झांसे में.. कार्यवाही कब
रायपुर (छत्तीसगढ़) में विधानसभा जैसे पवित्र मंदिर को भी भ्रष्टाचार और ठगी का अड्डा बना दिया गया है। यहां स्पीकर हाउस का एक कर्मचारी, गरीब और मजबूर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर खुलेआम उगाही कर रहा है। मध्य प्रदेश से ठेकेदारों को बुलवाकर कमीशन का गोरखधंधा चलाया जा रहा है, इसके साथ ही पहले चढ़ावा इसके बाद में काम का आदेश यह गोरखधंधा और यह सिलसिला रात-रात भर जारी रहता है।
मिली जानकारी मुताबिक विधानसभा में करीब 200 से अधिक पदों के रिक्त होने का झूठा प्रचार करके बेरोजगार युवाओं को लालच दिया जा रहा है। कई गरीब परिवार इस चंगुल में फंस चुके हैं, अपनी जमा-पूंजी और कर्ज लेकर लाखों रुपये गंवा बैठे हैं। नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का यह सिलसिला अब भी जारी है।
यह शर्मनाक खेल विधानसभा की गरिमा पर कलंक है, जहां जनता की सेवा के लिए बने स्थान को कुछ लोग अपनी जेब भरने का जरिया बना रहे हैं। जल्द ही इस कर्मचारी का नाम और उसके पीछे के आकाओं का पूरा खुलासा होने वाला है। ऐसे में सवाल उठता है—क्या विधानसभा सचिवालय में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, या गरीबों का शोषण जारी रहेगा?
यह मामला न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए चेतावनी है। नौकरी के नाम पर ऐसे फर्जीवाड़े से बचें, और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या कर्मचारी पर भरोसा करने से पहले सत्यापन जरूर करें।
कुछ ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि विधानसभा जैसे पवित्र स्थान में चल रहा यह गोरखधंधा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जांच एजेंसियों को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसे काले कारनामों पर रोक लगे। उक्त संलिप्त कर्मचारी को हाउस से बेदखल करने एक सुर में आवाज उठाने रही है बहरहाल देखना होगा कि समाचार प्रकाशन होने के बाद स्पीकर महोदय द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है।
चुनेश साहू 7049466638





