hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

शासकीय वाहनों की लॉग बुक पर उठे सवाल आरटीआई कार्यकर्ता ने जताई अनियमितता की आशंका, कलेक्टर से जांच की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी।

जिला कार्यालय, राजस्व विभाग धमतरी में संधारित शासकीय वाहनों की लॉग बुक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता हरिशंकर मरकाम ने इस मामले में कलेक्टर को शिकायत आवेदन सौंपते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

मरकाम ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत उन्होंने वर्ष 2024 से जुलाई 2025 तक की लॉग बुक की सत्यापित प्रतियां मांगी थीं। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद यह तथ्य सामने आया कि किसी भी प्रति में शासकीय वाहनों का पंजीयन क्रमांक (वाहन नंबर) अंकित नहीं है।

 

वाहन नंबर का उल्लेख न होने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि कौन-सा वाहन कितने किलोमीटर चला और उसमें कितना ईंधन खर्च हुआ। इस स्थिति ने न केवल विभागीय पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं, बल्कि शासकीय निधि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका को भी बल दिया है।

 

आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि यदि लॉग बुक जैसी मूलभूत अभिलेख में ही पारदर्शिता नहीं होगी, तो शासकीय वाहनों के संचालन और ईंधन व्यय की जवाबदेही तय करना असंभव हो जाएगा।

मरकाम ने कलेक्टर से मांग की है कि—

प्रकरण की विभागीय जांच हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त किया जाए।

वाहन क्रमांक सहित सही एवं पूर्ण लॉग बुक की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।·

उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि जांच और की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ बालोद जिला में बैगा का गला रेत कर हत्या कर दी गई

Chunesh Sahu

बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में बना ओवरऑल चैंपियन:शिखर पर पहुंचा प्राथमिक शाला केशली गोड़ान 

hindmedianews

*जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर कराया गया प्राणघातक वारदात*.. आरोपी गिरफ्तार

Chunesh Sahu

जिला प्रशिक्षक शिवकुमार बंजारे को डीईओ और डीएमसी ने किया सम्मानित

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी का दायित्व 

dharmchandrakar

*निजी अस्पताल के बाद अब सरकारी अस्पताल की लापरवाही आई सामने….* जि़म्मेदार अधिकारी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल….???.?

Chunesh Sahu