hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन

 

रायपुर| छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।

यह घटना बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस वक्त हुई जब विधायक साहेब का काफिला गुजर रहा था। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया।

इस निंदनीय घटना के विरोध में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायपुर एसपी को ज्ञापन सौंपा। कोमल संभाकर युवा प्रमुख, सतनामी समाज ने कहा गुरु खुशवंत साहेब हम सबके सम्मान और आवाज़ हैं। उन पर हमला हमारी अस्मिता पर हमला है। प्रशासन यदि गंभीर नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से, लेकिन पूरे प्रदेश में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद थे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दोषी पकड़े नहीं गए, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद डिंडोलकर, रूपेंद्र बघेल सचिव सतनामी समाज समेत धमतरी के सामाजिक युवा मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod

इस राशि के जातकों के करियर में बन रहा है उन्नति का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …

Sakshi Bansod

लकड़ी तस्करों पर वनमण्डल कवर्धा की बड़ी कार्यवाही, 61 नग चिरान साल बरामद 

hindmedianews

*वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब* *गृहग्राम में पूरे सम्मान के साथ किया गया शहीद मनीष नेताम का अंतिम संस्कार*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोशिएशन धमतरी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा और सख्त निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने आगामी तीन महीनों के लिए सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

Sakshi Bansod