hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोशिएशन धमतरी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आज देश राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) प्रत्येक वर्ष ’16 नवंबर’ को मनाया जाता है।

विश्‍व में अब लगभग 50 देशों में प्रेस परिषद या मीडिया परिषद है। भारत में प्रेस को ‘वॉचडॉग’ एवं प्रेस परिषद इंडिया को ‘मोरल वॉचडॉग’ कहा गया है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात करता है। प्रेस की आजादी के महत्व के लिए दुनिया को आगाह करने वाला ये दिन बताता है कि लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। वैसे भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ (Right to Expression) के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।

 

दरअसल, प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी। परिणाम स्वरूप 4 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई, जिसने 16 नवंबर, 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया। तब से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ पत्रकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है।

 

इसी तारतम्य में आज धमतरी जिला में आज विश्व प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में कोष्टा पारा नंदी चौक मे पत्रकार भाइयों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि निखिलेश देवान ,विशिष्ट अतिथि चंद्रकला पटेल ,शास्त्री सोनवानी ,नील पटेल,,खिलेश्वर साहू,पूनम देव नाडेम ,रेणुका नाडेम ,पवन यादव छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोशियेसन मोहनी साहू ,शमीना अंजुम ,भारती साहू ,भावना मरकाम, कनक शाह ,गीतिका साहू ,तृप्ति यादव ,सोहेल शेख, आए जिनमें पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान किया गया,पत्रकार हेमलाल साहू, गेंदालाल सिन्हा, चुनेश साहू ,अवधेश साहू, योगेश साहू ,भूपेंद्र पटवा ,मयंक केशवानी ,प्रतीक पटनायक, हरेंद्र मगेनद्र ऋतुराज ,रितेश यादव ,पूनम शुक्ला, मुनीजा हुसैन,अभिषेक मिश्रा ,दादू सिन्हा एवं समस्त पत्रकार भाइयों का सम्मान किया गया

 

 

 

 

चुनेश साहू 70494666638

संबंधित पोस्ट

शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

hindmedianews

घोर लापरवाही जल जगार से लेकर जल बर्बाद करने तक…. मामला जल संसाधन विभाग का

Chunesh Sahu

मिट्टी के दीये जलाने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील 

hindmedianews

मुंगेली जिले के सरगांव में एक बड़े बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक जॉइंट बैंक खाते से 15 लाख रुपए की ठगी की..

Chunesh Sahu

बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने तय कि गौरकांपा से मोहतरा की यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत

hindmedianews

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Chunesh Sahu