hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पोलमी के कियोस्क संचालक रामशरण साहू का अनुविभागीय अधिकारी से हुई शिकायत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
0 राशि आहरण में हेराफेरी , कार्यवाही की मांग
कवर्धा,पंडरिया विकास खंड के वनांचल ग्राम पंचायत पोलमी में पंजाब नैशनल बैंक के कियोस्क संचालक श्री रामशरण साहू का आये दिन खाताधारको के आहरण राशि में हेराफेरी करने का शिकायत ग्राम पंचायत के सरपंच , पंच और ग्राम वासियों ने 06 मार्च को पंडरिया अनुविभाग अधिकारी राजस्व के समक्ष किए है लेकिन अबतक कोई कार्यवाही नही हुआ है जिससे लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश है ।
अनपढ़ होने का उठा रहा है फायदा
पंडरिया विकास खण्ड के पोलमी में अधिकांश लोग वनवासी है और कम पढ़े लिखे है जिसका फायदा उठाते हुए कियोस्क संचालक उठा है और खाताधारक के खाता में 1500 रु. है, तो उसे 500 रु. बताकर 1500 रु. निकालता है, और खाता धारक को 500रु. देता हैं। शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि पोलमी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, खाताधारक लोग अधिकतर अनपढ़ हैं तथा उनको पावती भी नहीं देता है, ऐसा शिकायत आये दिन होता रहता है।
उचित कार्यवाही की मांग
ग्रामवासियों और पंचायत पदाधिकारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से निवेदन करते हुए उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग किए है ।
इन्होंने किया शिकायत
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास जो शिकायत किया गया है वह शिकायती पत्र सोशल मीडिया में जोरो से वायरल हो रहा है जिसमे प्रार्थी के रूप में समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत पोलमी लिखा हुआ है साथ ही सरपंच का सील लगा हुआ हस्ताक्षर भी है और कन्हैया , सेल्हन सिंह ,अमरसिंह धुर्वे ,कुंजराम ,नरेन्द्रसिंह, हरि चंद
,रूप सिंह ,,बृजलाल लालसिंह . मोतीलाल , बनिया बाई ,चमारिन ,, दशमत बाई , सुमित्रा बाई ,यमुना ,बिबिन्दाबार्ड सहित अन्य ग्रामवासियों के हस्ताक्षर है ।

संबंधित पोस्ट

अवैध रूप से वनक्षेत्र में चराई करते भेड़, बकरी एवं ऊंट को दिखावे के वनक्षेत्र से किया बाहर

hindmedianews

स्लग — हिड़मा के बाद बड़ी सफलता: जोगा उर्फ़ टेक शंकर समेत 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sakshi Bansod

पीएम आशा अभियान के तहत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

Sakshi Bansod

*भाजपा शहर मंडल द्वारा आज नितिन नवीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया उत्सव*

Chunesh Sahu

शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया का हुआ कैलेंडर विमोचन

hindmedianews

भाजपा को समर्थन देने घर घर गांव गांव जाकर किया जा रहा है केंद्र सरकार की योजनाओं का प्राचार्… 

Chunesh Sahu