hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

इस बार भरोसे का बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा , छत्तीसगढ़ का निराशाजनक बजट ~यादव 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
ओड़गी / सूरजपुर  : जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ओड़गी के मीडिया प्रभारी प्रियंशु यादव ने इस बार के छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट को काफ़ी निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस भरोसे के बजट में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं व हर वर्ग को ठगने का काम किए हैं, छः लाख तक की आय प्राप्त करने वाले परिवार को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता था।परंतु बेरोजगारी भत्ता ज्यादा लोगों को ना देने देना पड़े इसलिए भूपेश बघेल सरकार ने ढाई लाख रुपए तक के आय वाले परिवार के बेरोजगार युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है।जो युवाओं के साथ सरासर धोखा है कांग्रेसियों ने हाथ में गंगाजल लेकर जो जो कसमें खाई थी, उसे आज तक पूरा नहीं किए हैं।आज तक भूपेश बघेल की सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकी है। कांग्रेस शासन 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में गंगाजल की सौगंध खाकर जनता से शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई थी, परन्तु वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ. आज प्रदेश के 16 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास से प्रदेश की गरीब जनता वंचित है ।यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा छः आठ महीने में चुनाव है बाकी जनता अर्श से फर्श में लाना भी जानती है।

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया ध्यानाकर्षण, पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण, पालिका एवं पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में भी पूछा प्रश्न

hindmedianews

रविवार को कुसुमकसा शिव मंदिर से निकलेगी भव्य कांवड यात्रा..  झरन मंदिर तक होगा पदयात्रा… 

Chunesh Sahu

पीड़िता के कमरे में जबरदस्ती घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चौकी दशरंगपुर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

hindmedianews

परिक्षेत्रीय साहू समाज कलंगपुर द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया,

Chunesh Sahu

ग्राम छीरपानी में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए के विभिन्न कृषि एवं जल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर इन परियोजनाओं के लिए किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी

Sakshi Bansod

रेंजर अनुराग वर्मा को भाजपा निर्वाचित प्रधानमंत्री का योजना पसंद नहीं भेड़ बकरियां चरवाहा को संरक्षण 

hindmedianews