hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

विधायक आदर्श ग्राम पंचायत कुई के नदी में बने पचरी पहली बरसात में बहा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की बानगी देखना हो तो पंडरिया विधायक आदर्श ग्राम पंचायत कुई में आइए , जहा सारे नियम कायदों को ताक में रखकर निर्माण एजेंसी के द्वारा कार्य किया जाता है । जो लोगो के द्वारा खुले रूप से कहा जाता है लेकिन वनांचल ग्राम होने के कारण और पंडरिया वहा से बीस किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीण शिकायत नही कर पाते जिसका बेजा लाभ निर्माण एजेंसी के द्वारा उठाया जाता है । निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पूर्व नागरिक सूचना पटल बनाने के बजाए पूर्ण होने पर बनाया जाता है और निर्माण से संबंधित संपूर्ण जानकारी को पुछाया जाता है । जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है । बाजार के समीप नदी में कुछ दिन पूर्व से रिटर्निंग वाल सह पचरी निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जिसमे गुणवत्ताहीन होने के कारण पचरी पहली बरसात में ही क्षति ग्रस्त हो गई।
नागरिक सूचना पटल नही
कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले नागरिक सूचना पटल बनाया जाता है जिसमे निर्माण कार्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करना होता है लेकिन ग्राम पंचायत कुई में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर बनाया जाता है जो समझ से परे है साथ ही सारे नियम कायदों को किनारे करते हुए घटिया निर्माण कार्य को अंजाम देने का कार्य करते है ।
घटिया निर्माण में मशहूर
पंडरिया विधान सभा विधायक आदर्श ग्राम पंचायत कुई शुरू से ही घटिया निर्माण में मशहूर है जिनके द्वारा कुछ दिन पूर्व माध्यमिक शाला कुई परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण किया है निर्माण के कुछ दिन बाद ही दीवार में दरार पड़ने लगा तथा पंद्रह दिन पूर्व पंद्रहेव वित्त आयोग कीराशि से प्रतिबंधित लाल ईट से नाली का निर्माण किया जा रहा था वह भी भरभरा के गिर गया जो काफी सोसल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।
नदी में बने पचरी पहले बरसात में क्षति ग्रस्त
वनांचल ग्राम पंचायत कुई में बाजार परिसर के समीप नदी में रिटर्निंग वाल सह पचरी निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ । जिसमे अत्यंत ही घटिया स्तर के निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है जो पहली बरसात में ही क्षत्रि ग्रस्त हो गया है और रिटर्निग वाल भी अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण एजेंसी एक छोटा सा निर्माण को भी बरसात के पूर्ण पूरा नहीं कर पाया । जो अत्यंत सोचनीय है।
अधूरा निर्माण बताकर जांच की होता है खानापूर्ति
घटिया निर्माण में बहे पचरी की यदि जांच होता है तो जांच अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बचाने का आधार निर्माण कार्य को अधूरा बता कर जांच में लीपा पोती करने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता । वर्तमान में ग्राम पंचायत के द्वारा जितना भी निर्माण कार्य किया है उसका ईमानदारी से उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर जांच करने से अनेक अनियमितताएं और कमियां उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता।

संबंधित पोस्ट

*डुबान क्षेत्र के सड़कों की बदलेगी तस्वीर,विभिन्न सड़कों का होगा विधायक के प्रयास से नवीनीकरण एवं संधारण हेतु 545 लाख राशि स्वीकृत* *विधायक के प्रयास बनेगा झिरिया मेन रोड से सेमरा बी पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण*

Chunesh Sahu

पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे विलादत जुलूस में जनपद सदस्य संजय बैस हुए शामिल निकाले गए जुलूस में पिलाई शरबत, हाथ मिलाकर व गले लगकर दी बधाई

Chunesh Sahu

प्राथमिक शाला सिकोसा में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव””

Chunesh Sahu

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा

hindmedianews

चलती कंटेनर में लगी आग : कुदकर चालक ने बचाई अपनी जान

Sakshi Bansod

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Chunesh Sahu