hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धर्म

पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे विलादत जुलूस में जनपद सदस्य संजय बैस हुए शामिल निकाले गए जुलूस में पिलाई शरबत, हाथ मिलाकर व गले लगकर दी बधाई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कुसुमकसा – पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत की खुशी में जामा मस्जिद कुसुमकसा में परचम कुशाई की रस्म अदा कर मुल्क ए हिंद में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जिसके बाद कुसुमकसा में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य और आकर्षक जुलूस निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पहुची जहां फातिहा के बाद सभी को सिरनी (प्रसाद) का वितरण किया गया। जुलूस के दौरान जनपद पंचायत डौन्डी के सदस्य संजय बैस के द्वारा भव्य जुलूस में आये सभी मोमिन भाईयों का स्वागत किया गया एवम सभी से गले मिलकर व हाथ मिलाकर पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे विलादत की बधाई दी एवम जुलूस में आये सभी भाईयों के लिए मीठी शरबत का इंतेजाम किया गया। संजय बैस ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब वफादारी, सच्चाई, विश्वसनीयता, निस्वार्थता, नैतिकता और जुनून की स्थापना के एक महान उदाहरण हैं। अपने राजनीतिक जीवन में, उन्होंने “अल-अमीन (विश्वसनीय)” के रूप में शुरुआत की थी। हमें काफी कुछ सीखने मिलता है।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से सदर जनाब वाहिद खान, इमाम याकूब खान, हाजी दिलदार रिजवी, समीम खान, डाक्टर नसीम खान, साजिद खान, शरीफ खान, कलाम खान, आबिद बेग, आरिफ बेग, आसिफ बेग, आलम खां, सद्दाम खान, हकीम खान,वसीम खान, छोटे साहब, जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस, संतोष जैन, पुष्पजीत बैंस, पुनम सिन्हा, गोल्डी धनकर, मनीष जेठवानी, गजेंद्र कुमार ललित धनकर, गोपाल साहू, जागेश्वर उपस्थित रहे।

 

के. नागे की रिर्पोट

संबंधित पोस्ट

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: पंडरिया और बोड़ला निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर किया गया रवाना

hindmedianews

दल्ली राजहरा नगर की जनता लगातार विद्युत कटौती से परेशान हुई लामबंद करेगी मुख्यमंत्री से शिकायत 

Chunesh Sahu

चार माह पहले मृत 3 साल की बच्ची के दफन शव से सिर गायब 

Chunesh Sahu

जिले में बालवाड़ी संचालन की तैयारी प्रारंभ

hindmedianews

कलेक्टर ने बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव और चांवल जमा करने के संबंध में गहन समीक्षा की

hindmedianews

*विधायक ने पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल के लिए 78 लाख कराया स्वीकृत,अब होगा महाविद्यालय और सुरक्षित* *जिस महाविद्यालय से विधायक ने शिक्षा ली आज उसको संवारने हर संभव प्रयास कर रही हैं : विजय साहू*

Chunesh Sahu