hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

*विधायक ने पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल के लिए 78 लाख कराया स्वीकृत,अब होगा महाविद्यालय और सुरक्षित* *जिस महाविद्यालय से विधायक ने शिक्षा ली आज उसको संवारने हर संभव प्रयास कर रही हैं : विजय साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*रंजना साहू ने कॉलेज विकास में सदैव योगदान दिया है,बाउंड्री वाल से कॉलेज होगा महफूज़ – भरत सोनी*

 

धमतरी- धमतरी जिले का सबसे बड़ा और अधिक छात्र-छात्राओं की एडमिशन का केंद्र बिंदु है शासकीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय धमतरी जहां पर विगत कई वर्षों से महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक जनों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर का बाउंड्री निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसकी स्वीकृति विधायक की अथक प्रयास एवं मेहनत से मिली है, शास. बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विधायक के प्रयास से 78 लाख की स्वीकृति मिली है जिससे महाविद्यालय परिसर का बाउंड्री निर्माण किया जाएगा। जनभागीदारी में नियुक्त महाविद्यालय के सांसद प्रतिनिधि विजय साहू ने बताया कि जिस महाविद्यालय से विधायक ने शिक्षा ली आज उसको संवारने हर संभव प्रयास कर रही हैं, निरंतर महाविद्यालय परिसर पर अतिक्रमण का डर और छात्र छात्राओं को सुरक्षा का भय बना हुआ था, यह धमतरी का अग्रणी महाविद्यालय है किंतु बाउंड्री निर्माण नहीं होने के कारण अनेक असुविधाएं हो रही थी, किंतु विधायक की तत्परता और लगन से अपने इस महाविद्यालय जहां पर उन्होंने स्नातक एवं स्नाकोत्तर की शिक्षा ग्रहण किए, एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने महाविद्यालय को भेंट स्वरूप वह बहुप्रतीक्षित मांग बाउंड्री निर्माण की स्वीकृति दी, इससे पूर्व भी विभिन्न विषयों में सीटों की बढ़ोतरी कराई, दो बार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृति, एवं रत्नाबांधा से कालेज पहुंच मार्ग का सड़क चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण दिलाई थी, विधायक द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की जन सुविधाओं के लिए कार्य करती आई है यह सजग जनप्रतिनिधि की पहचान है। महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि भरत सोनी ने कहा कि विधायक रंजना साहू ने कॉलेज विकास में सदैव योगदान दिया है,बाउंड्री वाल से कॉलेज महफूज़ होगा। छात्र-छात्राओं के हित के लिए आवश्यक कार्यों को निरंतर विधायक को अवगत कराने पर तत्परता के साथ विधायक ने कार्य किए हैं, भारत सोनी ने आगे बताया कि जनभागीदारी की बैठक में महाविद्यालय के लिए आवश्यक कार्यों की जानकारी एवं शिक्षा विकास के क्षेत्र में जो कार्य किया जा सके उसकी जानकारी सदैव मांगती रही और विधायक ने अपने शिक्षा के मंदिर जहां से शिक्षा अर्जित किए हैं उसके लिए पूरी तन्मयता के साथ निर्माण कार्यों की स्वीकृति, शिक्षा के विकास के लिए स्वीकृति दिलाई है जो की एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ महाविद्यालय की होनहार शिष्या होने का धर्म निभाई है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*अवैध खनन…. CHAPTER 4-The MEMORANDUM….* *अवैध उत्खनन की शिकायत लेकर पंचायत बॉडी पहुँची कलेक्ट्रेट..अवैध उत्खनन रोकने प्रशासन से लगाई गुहार…

Chunesh Sahu

देशभर में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

rakeshbhaskar

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

Chunesh Sahu

*शहर के ढाबों में ढालती शाम… छलकती जाम… आबाकरी विभाग मेहरबान… कोई न करें परेशान…*

Chunesh Sahu

धान की किस्म ष्विक्रम टी.सी.आर. बनी किसानों की पहली पसंद

Chunesh Sahu

सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार की जांच अभी तक नहीं हो पाई, आखिर गलती किसकी है,  मामले मे बोलने से बच रहे है जिम्मेदार प्रबंधक

Chunesh Sahu