उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान” से सम्मानित हुए शैल सोयाम
पंडरिया – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो से विभिन्न सम्मान से सम्मानित होकर जिले को गौरवान्वित करने वाले तथा कोरोना काल में समूचे विद्यार्थी को मोहल्ला क्लास ऑनलाइन क्लास लेकर पढाई के मुख्य धारा से विद्यार्थियों को जोड़े रखा। अनुकरणीय कार्य करने वाली पंडरिया विकास खंड के संकुल कुंडा के अंर्तगत शासकीय प्राथमिक शाला गुंझेटा में पदस्थ प्रधान पाठक शैल सोयाम को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2023 ‘”उत्कृष्ट प्रधान पाठक ” के लिए संभाग स्तर पर सम्मानित हुई। यह पंडरिया विकास खंड सहित समूचे जिले के लिए गर्व का विषय है। कल 26 सितंबर को कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के सभा कक्ष (मंथन कक्षा) में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण “उत्कृष्ट प्रधान पाठक” सम्मान 2023 से सम्मानित हुए। उल्लेखनीय है कि वर्तमान शिक्षा संभाग दुर्ग में कुल 7 जिले आते हैं जिसमें से हर विकासखंड से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने वाले एक प्रधान पाठक को उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान से हर साल सम्मानित किया जाता है। प्रधान पाठक शैल सोयाम पूर्व में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “शिक्षा दूत” से भी सम्मानित हो चुकी है। गौरतलब है की पूरे जिले में प्राथमिक शाला गुंझेटा को मैग्नेट स्कूल के नाम से जाने जाते है । यह स्कूल अशासकीय विद्यालयो से भी अधिक सुविधा युक्त विद्यालय है। तथा प्रधान पाठक शैल सोयाम सामुदायिक सहभागिता से अपने विद्यालय को भौतिक सुविधा से परिपूर्ण कर चुकी है। बच्चों की सर्वांगीण विकास के साथ बेहतर पढाई के लिय स्कूल अपना स्थान बना चुकी है यहां की विशिष्ट शिक्षा पद्धति के कारण आस पास के गांव व अन्य जिल से भी बच्चे अपने रिश्तेदार के यह रहकर पढ़ाई करने आते है। इसलिए यह स्कूल मैग्नेट स्कूल के नाम से जाने जाते है। शैल सोयाम को उत्कृष्ट प्रधान पाठक से सम्मानित होने पर शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यालय के बच्चो में हर्ष व्याप्त है।