hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

गोकुल वाटिका कॉलोनी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित मतदाता जागरूकता नारे, स्लोगन के माध्यम से मतदान का लिया गया संकल्प

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी, 26 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी  रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, गांव, नगर, समूह, समितियांे के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास के पीछे गोकुल वाटिका कॉलोनी में स्थापित गणेश पंडाल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा के प्राचार्य एवं संकुल केंद्र बिरेतरा के प्राचार्य श्री गेवाराम नेताम के संयोजन में पंडाल स्थल में ही कालोनीवासियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

             इस दौरान संकुल प्राचार्य के द्वारा मजबूत लोकतंत्र के लिए लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में निष्पक्ष मतदान, बिना किसी भेदभाव, लालच, बिना भय के मतदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों के द्वारा ’जिला धमतरी-वोट सर्वाेपरी’ ’चुनई तिहार मनाबो-वोट जरूर डालबो,’ वोट डालने जाएंगे-अपना कर्तव्य निभाएंगे जैसे नारे, स्लोगन के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी एवं समिति के सदस्यगण भगवती प्रसाद सोनी, चंद्रशेखर साहू, सूर्यकुमार जोशी, तोरण साहू, संतोष कुमार शिव, योगेश कुमार श्रीवास्तव, कैलाश छाबड़ा, चंद्रहास सिन्हा, दिलीप कुमार साहू, बसंत जैन, आर एस कोर्राम, सत्येंद्र पांडे, किशोर शर्मा, शेखन साहू, भावेश कोर्राम, हेमलता मरकाम, लक्ष्मी डडसेना, निरूपमा साहू, रितु राजपूत, रश्मि शिव, बनिता नेताम, मीना साहू, शशि पांडे, सुनिता देवांगन, प्रभा यादव, कोर्राम, सरस्वती साहू, माधवानी, नारवानी, श्रीमती सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

*घोटाला मामले में भ्र्ष्ट अधिकारी बनाई है करोड़ों की सम्पत्ति… परिजनों के नाम पर है कई प्लाट…. जल्द ही गिरेगी गाज…* *किसानों के साथ हुआ छलावा..चार सौ बीसी में सलाख़ों के पीछे भेजने की तैयारी…*

Chunesh Sahu

जिला कार्यक्रम अधिकारी बता आखिर क्यों: कबीरधाम जिले के ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं करती है आवाज़ बुलंद

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय

hindmedianews

14 अप्रैल को मनाया जा रहा अंबेडकर जयंती,लेकिन सियासी दलों की चुप्पी ने खड़े किए बड़े सवाल

hindmedianews

एक पेड़ मां के नाम” प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में किया गया वृक्षारोपण 

hindmedianews

*अवैध अतिक्रमण और बेजा कब्जा हटाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu