hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

पीजी कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान की टीम कवर्धा के पीजी कालेज पहुची। मतदाता जागरूकता दल कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को मतदान के महत्व को बतलाया। युवाओं को यह भी सन्देश दिया गया कि ऐसे छात्रा-छात्राएं जिनका किसी कारण से मतदाता परिचय पत्र नही बन पाया है अथवा किसी त्रुटि से नाम सरनेम गलत अंकित हो गए तो अपने बीएलओ से संपर्क कर सुधार और नाम जोड़ सकते है। कालेज के युवाओं को मतदान में भगीदारी निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी निर्वाचन में जिल में मतदान का प्रतिशत बढाने और मतदान का महत्व को बताने के के लिए अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते है और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते है। साथ ही दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के कार्यालय में भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बताया गया है। जिले के दोनों विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के मतदान केन्द्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन को सभी मतदान केन्द्रों में ईवीएम, वीवीपैड जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन और प्रशिक्षण, हैंड्स ऑन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 3 महीने तक चलेगा।

संबंधित पोस्ट

लोक कला मंच सोनहा बादर चिटौद के लोक कलाकारों सहित ग्राम वासियों ने दिया पहलगाम आतंकी हमला मे शहीद हुऐ बेगुनाह भारतीय व वीर सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, जलाया पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला*

Chunesh Sahu

मनरेगा नियमों की खुलेआम अनदेखी:पंडरिया जनपद में चेक डेम निर्माण बना मनमानी का केंद्र, मशीनों के उपयोग से मजदूर बेरोज़गार,जिलाधिकारी की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Sakshi Bansod

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन*

Chunesh Sahu

जिले के 757 ग्रामों में 30 सितम्बर तक किया जाएगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य  

hindmedianews

*सूचना का अधिकार जनता की भलाई के लिए-श्री राउत* *ऑनलाईन वेबपोर्टल के माध्यम से आवेदकों को नई सुविधा* *आयोग के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*

Chunesh Sahu

*रक्षित केन्द्र रुद्री में आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” पर अमर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Chunesh Sahu