hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*भूपेश बघेल के तीखे तेवर* *अवैध रेत उत्खनन पर अब जिले के अधिकारियों पर कार्यवाही….* *अवैध खनन रोकना कलेक्टर एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी..* रायपुर 28 जनवरी 2022 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*भूपेश बघेल के तीखे तेवर*

*अवैध रेत उत्खनन पर अब जिले के अधिकारियों पर कार्यवाही….*

*अवैध खनन रोकना कलेक्टर एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी..*

 

रायपुर 28 जनवरी 2022 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रे उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए । किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर जिले के सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी । मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर और एसपी को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं ।

 

धमतरी जिला जो कि खनन का हब माना जाता है जहाँ लगभग 30-35 खदानें संचलित है, बावजूद इसके कुछ ऐसे रेत घाट हैं जिनकी रेत क्वालिटी के चलते आए दिन अवैध निकासी होते रहती है इस मामले में खनिज विभाग के अधिकारी एवं सत्ता पक्ष के राजनेता शीर्ष नेतृत्व से पहचान,साथ ही राजनीतिक दबाव के चलते धड़ल्ले से आज भी अवैध निकासी बदस्तूर जारी है।

धमतरी जिले में लड़ेर दोनर, तेंदुकोना, मथुराडीह, दर्री,

इन खदानों में अवैध रूप से खदान बेधड़क संचलित है

यही नहीं, बल्कि जिन खदानों का ई टेंडर के माध्यम से स्वीकृति हुई है उन खदानों में रेत समाप्त हो चुका है, लेकिन सीमा से लगे गाँव के रेत घाट में डोरा डाल,ग्राम प्रमुखों को सेटिंग कर निकासी कर रहे हैं

 

अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिम्मेदार अधिकारी अवैध रेत खनन का तमाशा देखते रहेंगे या त्वरित कार्यवाही करने ,कोई ठोस कदम उठाएंगे

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

धीवर समाज जिला बालोद परगना के जितेन्द्र ओझा अध्यक्ष, जवाहर कोसरिया सचिव एवं ईश्वर सारवा कोषाध्यक्ष चुने गए

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने मनरेगा के लम्बित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

Sakshi Bansod

प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Sakshi Bansod

*आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में ₹9.93 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा व शेड, कल होगा भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

बड़ा खुलासा: पेंडरवाणी सड़क निर्माण में महाघोटाला! समयसीमा खत्म होने के बाद , आज भी अधूरी पड़ी है सड़क

Sakshi Bansod

निर्दयी पिटाई ने छीनी मासूम की सुनने की शक्ति, इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार — सहायक शिक्षिका फरार

Sakshi Bansod