hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में ₹9.93 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा व शेड, कल होगा भूमिपूजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में ₹9.93 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा व शेड, कल होगा भूमिपूजन*

नगर पंचायत गुण्डरदेही के विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार, 7 फरवरी को वार्ड क्रमांक 06 स्थित आत्मानंद हाईस्कूल परिसर में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। यहाँ ₹9.93 लाख की अनुमानित लागत से चबूतरा एवं शेड का निर्माण किया जाएगा।

इस विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन के मुख्य आतिथ्य एवं उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती रामबती सोनकर एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री लालवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण—श्री पोषण बन्नूराम निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल एवं रोमलाल यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

नगर पंचायत प्रशासन ने सभी गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

संबंधित पोस्ट

*समाज को संगठित होकर शिक्षा रूपी अस्त्र को अपनाकर आगे बढ़ना होगा–आर एन ध्रुव

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद*  *51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी*

Chunesh Sahu

गर्भवती होने पर भागा आरोपी, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,

Sakshi Bansod

21 सितम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

hindmedianews

*धान खरीदी के नाम पर किसानो से कई लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी* *मुंगेली पुलिस के गिरफ्त मे*

Chunesh Sahu

अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही

hindmedianews