hindmedianews
Breaking News
अन्य

धमतरी जिले के खरेंगा धान उपार्जन केंद्र पर टोकन विवाद: दर्जनों किसान परेशान, जिलाधीश को शिकायत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी जिले के खरेंगा धान उपार्जन केंद्र पर टोकन विवाद: दर्जनों किसान परेशान, जिलाधीश को शिकायत

धमतरी, 6 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खरेंगा धान उपार्जन केंद्र (पंजीयन क्रमांक 125) पर दर्जनों किसानों का धान बिक्री का पहला और दूसरा टोकन एक माह बाद भी कट नहीं सका है। इससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ईश्वर कमल, अंजीत साहू, कोमल, उत्तमकुमार साई, किशोर वर्मा सहित समस्त कृषकों ने जिलाधीश को शिकायत पत्र भेजकर तत्काल टोकन जारी करने की मांग की है।किसानों के अनुसार, वे एक माह से ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन समिति ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई आवेदन देने के बावजूद टोकन नहीं मिला, जिससे धान बिक्री रुकी हुई है। पत्र में रकबा व धान मात्रा का विवरण दिया गया है, जैसे 6 डे. में 2.27 क्विंटल आदि। शासन गाइडलाइन का हवाला देते हुए टोकन जारी करने की अपील की गई।प्रतिलिपि आनु. अधिकारी राजस्व, खाद्य अधिकारी, उपरजिस्ट्रार सहकारी संस्था व कृषि उपसंचालक को भेजी गई। किसानों ने चेतावनी दी कि देरी से धान खराब हो सकता है। 

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

रानीदाहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए कवर्धा के 2 युवकों की डूबने से हुई मौत, परिवार में मातम 

hindmedianews

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराएं छत्तीसगढ़ सरकार – अभाविप धमतरी 

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण 

Chunesh Sahu

*सरकार के महत्वकांक्षी योजना को पलिता लगता हुआ पीएचई विभाग….* *ठेकेदारों को व्यक्तिगत लाभ पहुचाने विभाग समर्पित…….* *जिला प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री के कहि कार्यवाही की बात…*

Chunesh Sahu

*अवैध संबंध के नतीजों का कब्रगाह बना एक निजी अस्पताल……* अस्पताल की मनमानी….. अविवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात..

Chunesh Sahu

अवैध रेत खनन का कहर: अमेठी रेत खदान में माफियाओं के चाकू की नोक और नेताओं की चुप्पी से बर्बाद हो रही धरती और सड़कें

Chunesh Sahu