hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विद्यालय केशलीगोड़ान में स्वामी विवेकानंद की 121वीं पुण्यतिथि मनाई गई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशली गोड़ान में स्वामी विवेकानंद की 121 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था और 4 जुलाई 1902 को मात्र 39 वर्ष की अल्पायु में ही निधन हो गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रधानपाठक शिवकुमार बंजारे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक आदर्श पुरुष के रूप में स्थापित रहा है। हम सभी को स्वामी जी के जीवन से कुछ सीख लेकर समाज में अपना योगदान करना चाहिए। युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध संसार में बिखेरने वाले स्वामी जी के विचार और जीवन हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। शिक्षिका लता चांदसे ने स्वामी विवेकानंद के संदेश को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत की जिसमें बच्चों के लिए स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक संदेश केवल 1.अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं 2.सत्य का साथ कभी ना छोड़े 3.मुसीबत में डर कर भागने के बजाय उनका सामना करें 4.देने का आनंद पाने के आनंद से बड़ा है, जैसे प्रेरक प्रसंग को प्रस्तुत की। व्यक्तित्व निर्माण में महापुरुषों से जुड़ी हुई किस्से बहुत ही प्रभाव पैदा करती है। विद्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर विद्यार्थियों श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

संबंधित पोस्ट

राशिफल 18 मार्च:मालव्य राजयोग से आज वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों का दिन बनेगा मंगलकारी, जानें आज का भविष्यफल

aakashbanjare

कुकदूर परियोजना में महतारी वंदन हितग्राहियों को मिल रही सुविधाएं, बांटी गई विष्णु की पाती 

hindmedianews

33 पौवा देशी मदिरा का परिवहन करने वाले  भैय्या चढे पुलिस के हत्थे

hindmedianews

*राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य रहे :- अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो मण्डल गुरुर* 

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विजयादशमी के अवसर पर पंडरिया नगर को मिली 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

hindmedianews

*सर्व यादव युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*

Chunesh Sahu