hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी* *जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी*

 

*जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण,अच्छे टर्न-आऊट वाले जवानों को किया पुरस्कृत,*

           —-00—-

 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 25.11.2022 को रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। 

 

खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया। 

 

परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिये गये, परेड में उपस्थित समस्त जवानों से व्यक्तिगत वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया तथा अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने हेतु समझाईस दी गई।

 पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि अपने कर्तव्य के सही ढंग से निर्वहन के लिये स्वस्थ रहना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिये संयमित खान-पान एवं नियमित व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया गया।

परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में स्थित वाहन शाखा, लाईन ऑफिस, स्टोर शाखा, शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।   

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह,एसडीओपी.कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल,डीएसपी. श्रीमती सारिका वैद्य,डीएसपी. नेहा राव पवार,श्री शेर सिंह बंदे रक्षित निरीक्षक के.देव,सभी थाना प्रभारी एवं परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

इंटक के नव निर्वाचित ज़िला अध्यक्ष की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक के आतिथ्य में हुआ भव्य स्वागत…. …. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन राव ने दी बधाई…

Chunesh Sahu

भोरमदेव पदयात्रा 18 जुलाई को : कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा में 9 अलग-अलग स्थलों में होगी शीतल पानी, नीबू शरबत, चाय नास्ता की व्यवस्था

hindmedianews

पत्रकारों से पक्षपात और भाजपा की अंदरुनी कलह डुबाएगी 2023 की नाव 

hindmedianews

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की मांग –

Chunesh Sahu

*अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ* *ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए 15 मई से भरे जा सकेंगे आवेदन* *चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण*

Chunesh Sahu

महिनों से गायब शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग, बच्चों का भविष्य अंधकार में

Sakshi Bansod