hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़शिक्षा

*अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह में पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ”नशामुक्त धमतरी”अभियान*। फर्जी कॉल एवं सायबर संबंधी अपराध,एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई जानकारी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

🔷 *अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह में पुलिस अधीक्षक महोदय के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ”नशामुक्त धमतरी”अभियान* 

 

🔹 *फर्जी कॉल एवं सायबर संबंधी अपराध,एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई जानकारी*

 

🔷 *बच्चों को कोई भी समस्या आने पर चाईल्ड लाईन का हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं   कंट्रोल रूम(9479192299) में तुरंत करें शिकायत कर सकते हैं* 

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा   “नशा मुक्त धमतरी” के तहत लगातार चलाई जा रही है जागरूकता अभियान*

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी *श्री प्रशांत ठाकुर* के उपस्थिति में आज अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह में “नशा मुक्त धमतरी” के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा नशे के थींम को लेकर बनाई गई पेंटिंग एवं रंगोली की प्रशंसा की गई।

साथ ही सभी छात्र छात्राओं को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई।

🔷एसपी महोदय श्री प्रशांत ठाकुर ने गुरूवार को अजीमप्रेमजी स्कूल शंकरदाह के छात्र,छात्राओं को *नशामुक्त धमतरी* अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि आज से सभी छात्रायें अपने परिवार, रिस्तेदारों,दोस्तों के यहां अगर शराब का सेवन करते होंगे तो उनको शराब के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि शराब का सेवन करना छोड़ दे। ऐसा करके आप लोग भी जागरूक नागरिक होने का परिचय दें सकते हैं। 

🔷 सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम *”नशामुक्त धमतरी”* के अंतर्गत अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह के छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन के थींम के तहत ड्राईंग, पैंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया

*नशा  मुक्ति के थींम पर पेंटिंग  समूह  से  विजेता*

(6-8 कक्षा में) प्रथम-: हिरेंद्र    

द्वितीय-: गोदावरी  

तृतीय-: मुक्तारानी

  (9-10 कक्षा ) 

प्रथम-: मंदीप 

द्वितीय -:पूजा 

तृतीय-:त्रिलोक 

 

*रंगोली  समूह  के  विजेता*

 

(6-8 कक्षा)

प्रथम -:शीतल

द्वितीय -:मुस्कान

तृतीय-: डाली 

 

 (9-10-कक्षा) प्रथम-: आरजू 

द्वितीय-: दिव्या 

तृतीय -:जानवी

इसके अलावा भी छात्र छात्राओं के द्वारा अच्छे अच्छे प्रश्नो का उत्तर दिया गया उन्हें भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

 

उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में  *नशामुक्त धमतरी* अभियान के तहत धमतरी जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में धमतरी पुलिस का प्रयास लगातार जारी रहेगी। 

क्योंकि शराब पीकर वाहन चलाने चलाने वालों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए यह अभियान व्यापक तौर पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है।

 

 विभिन्न प्रकार के नशा जैसे गुढ़ाखु,गांजा ,बीड़ी, सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से नशे लेने पर,होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया एवं ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने,बताते हुए विस्तार से बताया गया तथा।

 ट्रैफिक नियमों के बारे में बता कर नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई।

 

🔷 स्कूल के छात्र, छात्राओं को ये भी बताया गया, की अभी आप लोगों को कोई भी परेशानी हो तो चाईल्ड लाईन हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं  कंट्रोलरूम धमतरी (9479192299) में तुरंत शिकायत कर सकते हैं।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा,थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.गगन वाजपेई,अजीमप्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह के प्रिंसिपल श्री अर्धेंन्दु शेखर दास,प्राध्यापक श्रीमती मसीह एवं अन्य शिक्षक गण स्टॉफ,प्रआर.प्रवीण उइके,डिगेश शर्मा,नशा मुक्ति संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार साहू,शक्ति टीम से मआर.तनुजा कंवर,लक्ष्मी नांगवंशी,केशर मंडावी,महेश्वरी सिरदार सहित अधिक संख्या में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल शंकरदाह के छात्र,छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया कवर्धा जिले के शिक्षक शिव कुमार बंजारे को  सम्मानित

hindmedianews

शासन दिशा निर्देश पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे नशीली ब्राउन शुगर, टेबलेट, गांजा कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये का किया गया नष्टीकरण

rakeshbhaskar

2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र लोकार्पण : भाजपा सरकार में हर घर सुविधाओं कामिल रहा लाभ 

hindmedianews

विवादित भूमि पर पीएम आवास निर्माण की जांच करने पहुँचे दो व्यक्तियों पर हमला, प्रेस आईकार्ड भी तोड़ा

Sakshi Bansod

रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी का चपले मंडल में जनसंपर्क

Chunesh Sahu