hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

शासन दिशा निर्देश पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे नशीली ब्राउन शुगर, टेबलेट, गांजा कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये का किया गया नष्टीकरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

➡ *मुुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 14 प्रकरण मे 113.123 किलोग्राम सुखा गांजा, 05 नग पौधा गंाजा वजन 2.444 किलोग्राम व नशीली टेबलेट 1045 नग, ब्राउन शुगर 46 ग्राम को प्लांट भठ्ठी आग से जलाकर किया गया नष्ट*

शासन स्तर पर जारी दिशा निर्देशन के परिपालन मे मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे जिला स्तर पर नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर, गांजा की नष्टीकरण करने हेतू टीम गठित किया गया। मुुंगेली पुलिस द्वारा अभियान ‘‘पहल’’ के तहत लगातार जिले मे नशे की रोकथाम एवं जागरूक करने लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के समस्त थाना/चौकियो के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते 14 प्रकरण नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर, गांजा की कार्यवाही की गई जिसमे नष्टीकरण करने हेतू माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई और पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हूये मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हाकित किया गया। दिनांक 31.12.2025 को मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की उपस्थिति मे 14 प्रकरण मे सुखा गांजा वजन 113.123 किलोग्राम कीमती 11 लाख 31 हजार 540 रूपये, गांजा पौधा 05 नग वजन 1045 नग कीमती 3317 रूपये, ब्राउन शुगर 46 ग्राम कीमती 9 लाख 20 हजार रूपये कुल कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये को दीपक इंडस्ट्रीज स्टीज बामपारा प्लांट भठ्ठी मे जलाकर नष्ट किया गया।
नशीली टेबलेट, गांजा, ब्राउन शुगर की नष्टीकरण मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर.पवन अनंत, आर. विरेन्द्र राजपुत, आकाश जायसवाल एवं पर्यावरण विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर करारा प्रहार, उड़ीसा बॉर्डर से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की कमर तोड़ने की तैयारी

Sakshi Bansod

नरौली ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

विधानसभा कवर्धा में भाजपा कांग्रेस के सामने नाटा, मजहब के सिवा कुछ और नहीं वोट बैंक बढ़ाने के लिए पर जनता मासूम है, मजबूर नही: धर्म इंसानियत है और वोट भविष्य

hindmedianews

जिला साहू संघ कबीरधाम ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

hindmedianews

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

Chunesh Sahu

पीएम आशा अभियान के तहत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

Sakshi Bansod