hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

विवादित भूमि पर पीएम आवास निर्माण की जांच करने पहुँचे दो व्यक्तियों पर हमला, प्रेस आईकार्ड भी तोड़ा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बतौली, सरगुजा (छत्तीसगढ़),प्रधानमंत्री आवास योजना के कथित अवैध निर्माण और विवादित भूमि के मामले की जानकारी लेने पहुँचे ग्राम महेशपुर निवासी उमेश कुमार प्रजापति और उनके साथी मानवेल बैंक पर शनिवार को ग्राम पंचायत बिलासपुर में हमला, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है।

पीड़ित उमेश कुमार प्रजापति ने बताया कि वे दोनों पहले से विवादित भूमि पर बने पुराने मकान की छत पर पीएम आवास निर्माण किए जाने की शिकायत की जानकारी लेने तथा तथ्यों की पुष्टि के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहाँ मौजूद अयोध्या गुप्ता, उसके पुत्र टीनू, तथा अन्य सहयोगियों (पहचान योग्य/अपहचान) ने उन्हें रोकते हुए कथित रूप से हाथापाई, मारपीट, गाली-गलौज, कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान उमेश प्रजापति का प्रेस आईकार्ड भी तोड़ दिया गया, जिसे पीड़ित ने पत्रकारिता/सामाजिक कार्य में बाधा डालने एवं डराने-धमकाने की गंभीर मंशा बताया है।

पीड़ितों ने बताया कि इस घटना से वे मानसिक रूप से अत्यंत भयभीत हैं। उन्होंने थाना बतौली में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर IPC की धारा 294, 323, 506, 427, 352/353 एवं अन्य लागू धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा, एसडीओपी सीतापुर तथा जनपद पंचायत सीईओ को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है, क्योंकि मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित है।

संबंधित पोस्ट

ठगी करने वाले चार लोगो को किया गिरफ्तार 

hindmedianews

*एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाता है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

शंकर नगर: गोदना रिसॉर्ट के सामने एक महिला की हत्या

aakashbanjare

*यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में स्कूली बच्चों ने लिया भाग लोगो को करते दिखे जागरूक*

Chunesh Sahu

आदिवासी बेटियों पर दरिंदगी: भाजपा-कांग्रेस दोनों से सवाल – सत्ता से हटो बाहर आओ, न्याय दिलाओ!

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

aakashbanjare