hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की मांग –

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है. धमतरी के पत्रकारों ने भी इस हत्याकांड के खिलाफ आवाज बुलंद की.पत्रकारों ने एक स्वर में आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. शनिवार को धमतरी के पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा.


फांसी देने की मांग : दरअसल बीजापुर में पत्रकार की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में आक्रोश है. धमतरी में पत्रकारों ने शनिवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एसपी को सौंपा है. पत्रकारों का कहना है कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या हो गई. हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए. साथ ही फांसी की सजा भी होनी चाहिए.


पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए, उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए. इसी मांग को लेकर हमने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है- प्रेम मगेंद्र, पत्रकार

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर

 

सरकार से मांग है कि पत्रकार सुरक्षा कानून को कड़ाई से लागू किया जाए. साथ ही हत्यारों की संपत्ति जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित किया जाए. पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए- राममिलन साहू, पत्रकार


आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार की शाम को ठेकेदार के बाड़े के सेप्टिक टैंक में मिला था. चर्चा है कि नक्सल इलाके में सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की खबर बनाने के बाद उनकी हत्या की गई है. हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपाकर प्लास्टर कर दिया गया था. इस घटना के बाद पत्रकारों सहित आमजनों में भारी आक्रोश है.

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

अलग-अलग स्थानो से 08 जुआरियों को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया में अवैध महुआ शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लीटर कच्ची शराब जब्त

Sakshi Bansod

सरणीकरण के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 14 तक का परिणाम विधिवत रूप से घोषणा

Sakshi Bansod

CG ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से, स्कूटी सवार दंपत्ति की मौके पर मौत….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया…. चक्काजाम

Chunesh Sahu

*जिला में हुए भव्य शिवमहापुराण में यश पोल्ट्री फार्म द्वारा किया गया सहयोग प्रदान..*

Chunesh Sahu

*बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था* *हरा सोना, नई उड़ान: वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़*

Chunesh Sahu