hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अलग-अलग स्थानो से 08 जुआरियों को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
कबीरधाम/पिपरिया :ग्राम झिरना मेला स्थल आम जगह में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा नगदी रकम का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। इसी कड़ी में दूसरी सूचना ग्राम चरडोंगरी से प्राप्त हुआ की ग्राम चरडोंगरी गुड़ उद्योग के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा गया। ग्राम झिरना मेला स्थल आम जगह से (1)वीरेंद्र साहू पिता काशीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन गांगपुर(2) दीपक मरार, पिता गंगदेव मरार उम्र 36 वर्ष साकिन परसवारा (3) दिलहरण चंद्राकर, पिता अलकराम चंद्राकार उम्र 40 वर्ष साकिन पिपरिया (4) मनोज पिता नर्मदा चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन पिपरिया थाना पिपरिया के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 01 प्लास्टिक बोरी एवं नगदी रकम 2020/ रुपये गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। तथा आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में धारा 3(2)(छत्तीसगढ़) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया। दूसरा प्रकरण ग्राम चरडोंगरी में गुडउद्योग के पास 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेलते रंगे हाथो जुआरियों को पकड़ा गया। जिसमें (1)अमित सोनी पिता महेश सोनी उम्र 37 वर्ष साकिन पिपरिया (2)महेंद्र चंद्रवंशी पिता भारत चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष साकिन पिपरिया (3) रेवाराम साहू पिता तीरथ राम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरिया(4) एकांस यादव पिता गजपति यादव उम्र 28 वर्ष साकिन पिपरिया जिला कबीरधाम को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते रंगे हाथों धरदबोचा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश,01 नाग प्लास्टिक की बोरी एवं नगदी रकम 2430/ रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 3(2) (छत्तीसगढ़) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक  सुदर्शन ध्रुव के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप.निरीक्षक अरविंद साहू, प्रधान आरक्षक सतीश साहू, एवं थाना पिपरिया पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ के किसान की अनोखी तरकीब, कम मेहनत में ज्यादा कमाई!

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत पलारी में स्वच्छता अभियान चलाया

Chunesh Sahu

बच्चों ने दिखाई सीखने की हुनर ,निनवा प्राथमिक शाला में बाल दिवस पर एफएलएन मेला

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले के कोहिनूर,शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित होंगे शिक्षक शिव कुमार बंजारे

hindmedianews

पंडरिया वार्ड 15 में आशीष (अक्कू) का जनसमर्थन में मतदाता: जनसेवा मेरा कर्तव्य आशीष (अक्कू) सोनवानी

hindmedianews

UP बलि :स्कूल में ही दे दी छात्र की बलि, तांत्रिक सिद्धियां अंधविश्वास ने ले ली बच्चे की जान , दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

hindmedianews