hindmedianews
Breaking News
अन्य

धीवर समाज जिला बालोद परगना के जितेन्द्र ओझा अध्यक्ष, जवाहर कोसरिया सचिव एवं ईश्वर सारवा कोषाध्यक्ष चुने गए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धीवर समाज जिला बालोद परगना के जितेन्द्र ओझा अध्यक्ष, जवाहर कोसरिया सचिव एवं ईश्वर सारवा कोषाध्यक्ष चुने गए 

   बालोद …. धीवर समाज बालोद परगना का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 24.05.2026 को ग्राम सिवनी में लोकतांत्रिक ढंग से धीवर समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मुख्य अतिथि सुरेश कुमार धीवर, विशिष्ट अतिथि डा.रामलाल पेंदरिया महासचिव एवं पवन धीवर कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में एवं सोहनलाल धीवर मुख्य चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में महासभा के नियमावली के प्रावधानों के अनुसार मतदान के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। 

 

चुनाव में अध्यक्ष पद के 04, सचिव पद का 01 एवं कोषाध्यक्ष हेतु 03 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा । अध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र ओझा (पूर्व पार्षद नगर पंचायत गुरुर), कोषाध्यक्ष पद ईश्वर सारवा सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजयी हुए एवं सचिव पद हेतु जवाहर कोसरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

 

  अधिवेशन में समाज में उच्च शिक्षा हेतु बेटा-बेटियों को प्रोत्साहित करने, सामाजिक संगठन को मजबूत करने,नशामुक्त समाज बनाने एवं विकास में अधिकारी/कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों,मत्स्यपालको/सोसायटी एवं सभी कुटुंबजनों का सहयोग एवं योगदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ने बालोद परगना के चहुंमुखी विकास हेतु समस्त कुटुंबजनों/प्रबुद्धजनों से आगे बढ़कर मोबाइल नंबर (अध्यक्ष 9907421721)

(सचिव 9755911990)

पर अपने अमूल्य सुझाव एवं सहयोग देने का अनुरोध किया।

 

कार्यक्रम में दुर्ग परगना के अध्यक्ष दासुराम धीवर, धमतरी परगना से अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, यशवंत कोसरिया, राजू ओझा, करण हिरवानी, शेष नारायण कोसरिया, गुड्डू हिरवानी, निर्मल फूटान राजनांदगांव परगना के अध्यक्ष मधुकर धरमगुडे़, आरंग परगना के अध्यक्ष रामानंद धीवर, अभनपुर परगना के अध्यक्ष वेदव्यास तारक, तिजऊराम धीवर, धमधा परगना से देवीप्रसाद धीवर, रामकुमार धीवर, महिला प्रकोष्ठ के महासचिव लक्ष्मी पेंदरिया, कोटनी परगना वसंत तारक सचिव, कांकेर परगना के अध्यक्ष पुरुषोत्तम केसरवानी, कौड़िया परगना के अध्यक्ष मोहन लाल धीवर, रेवाराम धीवर सचिव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बसंत निषाद सहित बालोद परगना के 12 गांव के परिजन एवं अन्य परगना के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में परगना पदाधिकारी एवं कुटुंबजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।

संबंधित पोस्ट

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ तहसील पंडरिया का सर्व सहमति से अध्यक्ष विजय धृतलहरे नियुक्त

hindmedianews

अज़ीम प्रेमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा बाल शोध मेला, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने लगाया स्टॉल

Chunesh Sahu

रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी का चपले मंडल में जनसंपर्क

Chunesh Sahu

छात्राओं और महिला यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा

hindmedianews

बाढ़ की आपदा से जूझता महाराष्ट ।

hindmedianews

Chunesh Sahu