
खैरागढ़/ आज दिनांक 21.04.2026 को इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, कलेक्टर , जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने व मनरेगा एम.आई.एस. कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के निर्देश दिये गये। अपूर्ण कार्य किये जाने पर योजना के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही एवं राशि वसूली किये जाने के निर्देश दिये गए । तकनीकी समस्या वाले कार्यों को विभागों से जानकारी लेकर उच्च कार्यालय प्रेषित करने कहा गया। जल्दी ही नई योजना वीबी जीरामजी लागू होने वाली है। अत: प्रचलित योजना के सभी कार्य को समयसीमा में विधिवत पूर्ण किया जाना है।
बैठक में प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छुईखदान -गण्डई(छ.ग.), प्रभारी अधिकारी, वनमंडल-खैरागढ़, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग- खैरागढ़, सहायक अभियंता, जलसंसाधन संभाग-छुईखदान, सहायक संचालक उद्यानिकी, खैरागढ़, उप- संचालक कृषि, खैरागढ़, सयाहक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुईखदान, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला-राजनांदगांव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छईखदान-गण्डई, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपसंभाग-खैरागढ़/छुईखदान, कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), जनपद पंचायत-खैरागढ़/छुईखदान उपस्थित थे।





