hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 21 अप्रैल 2025/देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। एनीमिया की रोकथाम के लिए ‘टेस्ट, ट्रीट और टॉक’ के तीन चरणों पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त पहल से मार्च और अप्रैल माह में महिला समूहों एवं संकुल कैडर को एनीमिया और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान की शुरुआत 18 मार्च को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ओडिया कलां संकुल से हुई और 18 अप्रैल को पंडरिया विकासखंड के कुंडा संकुल में इसका समापन हुआ।

इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न कैडर की महिलाएं जैसे कृषि सखी, वीओ अध्यक्ष, पशु सखी, वित्तीय साक्षरता कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन आदि को एनीमिया एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों द्वारा एनीमिया की पहचान, इसके लक्षण, महिलाओं के जीवन पर प्रभाव, जांच की प्रक्रिया, सिकल सेल एनीमिया और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के साथ उनकी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस पहल के दौरान 350 से अधिक कैडर की महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई गई, ताकि वे अपने आसपास की महिलाओं और बच्चों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा। सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से इस रोके जा सकने वाले रोग की व्यापकता को कम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

 *रिकेश भंडारी,भुनेश्वर ठाकुर और ओमिका ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा*

Chunesh Sahu

विश्व हिंदू परिषद की अपील” गणेश विसर्जन धार्मिक मान्यता अनुसार तय तिथि में सभी समितियां करें,नशापान करने वालों को कार्यक्रम से दूर रखे

Chunesh Sahu

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र*

Chunesh Sahu

*किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित गुण्डरदेही में 43 वे आम सभा का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu

कुरूद में 100 बिस्तरों वाले नवीन सिविल अस्पताल भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Chunesh Sahu

जांच के बाद भी बीआरसी पर कार्रवाई नहीं — जांच प्रतिवेदन दबा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…..

अजय महंत