
बालोद. गुरुर.. आज आम आदमी पार्टी कार्यालय गुरुर में सर्व आदिवासी समाज सह सचिव श्रीकेश भंडारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भुनेश्वर ठाकुर एवं कुमारी ओमिका ठाकुर ने आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल साहू, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चोवेंद्र साहू, सनौद के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम साहू की उपस्थिति में लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,राज्यसभा सदस्य डॉ संदीप पाठक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानसिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हूपेंडी पर भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी पर आस्था व्यक्त किया.
पार्टी के नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए तथा नए लोगों का स्वागत करते हुए कहा आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा के विरुद्ध परिवर्तन की लहर चल रही है तथा लोगों का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर होने लगा है उससे लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति आशा व्यक्त किया है.
उक्त आशय की जानकारी चोवेंद्र साहू जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी निज सहायक प्रदीप हिरवानी ने प्रेस को एक जानकारी में दी.





