hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

छग में आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब मॉडल पर लड़ेगी चुनाव- गैरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा :देश की वर्षों पुरानी राष्ट्रीय पार्टियां 70-75 साल में भी जनता को उनके अधिकारों से वंचित रखा है। जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाई है। इन्ही मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और दिल्ली व पंजाब मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को उसके अधिकार के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी। विधान सभा चुनाव के पूर्व छग में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी 2 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख की अगुवाई में मेगा रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में एक लाख मतदाताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में कवर्धा जिले से भी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन की बैठक के पूर्व पंजाब विधायक व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी गैरी बंडिंग ने स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उक्त बातें कही। उन्होने कांग्रेस व भाजपा का नाम लिए बिना ही दोनों पर खूब निशाना साधा और आजादी के बाद 70 75 साल तक देश की जनता को उसके अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। बिजली, पानी, शिक्षा, और हेल्थ की सुविधाएं जब देश के मंत्री व बड़े नेताओं को मुफ्त मिल रहीं है, तो देश की जनता को भी मिलनी चाहिए। यह जनता का अधिकार भी है। दिल्ली सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के सरकार की लोकप्रियता और सफलता से केंद्र सरकार घबराई हुई है। इसीलिए वह झूठे आरोप लगाकर लोगों का ध्यान हटाने व दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है। दिल्ली का शिक्षा मॉडल को देखने व समझने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं और खूब प्रशंसा हो रही है। छग में भी आप पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप दिल्ली मॉडल अवश्य लागू किया जाएगा।
जनता जिसे चाहेगी, पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी
आम आदमी के नेता गैरी ने कहा कि छग में जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। जनता जिसे चाहेगी, उसे ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो दिल्ली व पंजाब की तरह छग की जनता को भी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी।
इसमें मुख्य रूप से पंजाब विधायक छत्तीसगढ़ सह प्रभारी गैरी वंडिंग, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश संयुक्त सचिव पवन चंद्रवंशी, लोकसभा अध्यक्ष चित्रा गुरुदेव, लोकसभा सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी वरिष्ठ समाजसेवी बरतिया जायसवाल, जिला अध्यक्ष जसवंत श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रकाश चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष चमेली कुर्रे,इवेंट जिलाध्यक्ष देवीचंद चंद्रवंशी, कृष्णा गोस्वामी, मिथलेश साहू ,कार्तिक घोसले, बृजमोहन लहरें,मनोज चंद्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी प्रहलाद चंद्रवंशी, गजेंद्र चंद्रवंशी,ओमकार सिन्हा,ओमकार साहू ,रघुवीर सलूजा, हरिओम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष और सर्कल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर* *शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश* *बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह* *खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने 25 लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा* 

Chunesh Sahu

बेजुबा सेवा समिति की जीवदया में एक और  अभिनव पहल 

hindmedianews

युवाओं में दिख रहा खेती के प्रति दिलचस्पी*

Chunesh Sahu

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

*विधायक ओंकार साहू ने लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव से की मुलाकात — आमदी गौरव पथ सहित प्रमुख फोरलेन सड़कों को शीघ्र स्वीकृति करने की मांग* 

Chunesh Sahu

पक्का अपना पक्का आवास बनाने का सपना साकार होगा

hindmedianews