hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

कंजंक्टिवाइटिस. (आई फ़्लू ) की बढ़ रही बीमारी के रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला मे लगाया गया शिविर… लक्षण और बचाव के बारे में लोगों को कर रहे हैं जागरूक..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद. गुरूर .. वर्तमान में बालोद जिला के गुरुर ब्लाक मे भी कंजंक्टिवाइटिस (पिंक आई या आई फ्लू) के प्रकरण लगातार बढ़ रहे है. जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में 24/07/2023 को सीएमएचओ डाॅ. जे एल उइके, जिला नोडल अधिकारी डॉ ए के मिश्रा, बीएमओ गुरुर डॉ जी आर रावते एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री अनिल सिन्हा के निर्देशानुसार कंजंक्टिवाइटिस के उपचार एवं रोकथाम हेतु शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 172 मरीजों में से 140 मरीज संक्रमित पाये गये जिनका उपचार किया गया तथा कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण एवं बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला के प्रभारी डॉ सीपी देशमुख ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल में औसतन 40-50 मरीज कंजंक्टिवाइटिस से संक्रमित पहुंच रहे है जिनमें बच्चे एवं बड़े सभी उम्र के मरीज शामिल है। खासकर स्कूली बच्चों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। श्री टिकेश्वर प्रसाद साहू नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला के साथ -साथ विभिन्न ग्रामों एवं स्कूलों में शिविर लगाकर निरंतर जांच एवं उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक ग्राम अरमरीकला, सनौद, डांडेसरा, हसदा,अरकार एवं आसपास के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन कर जनजागरूकता एवं उपचार निरंतर जारी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमरीकला में आयोजित शिविर में अन्य स्टाफ सूर्यकांत अडिल, कु. सुनीता मस्के, श्रीमती भानूप्रिया देवांगन, कु.अर्चना साहू, मुकेश साहू, ललिता यादव, घनश्याम भारती, लाकेश्वर मारकंडे, कु.योगिता साहू ने अपनी अहम भूमिका निभाई एवं लोगों को जागरूक किया।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत कुई में आहाता निर्माण कार्य पर भारी मात्रा पर गड़बड़ी, आला अधिकारी कमिशन में लीन

hindmedianews

*अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चीरचार में लगभग एक करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

आगामी धान खरीदी पर हुई प्रशिक्षण, गुरुर विकासखंड अंतर्गत सभी 23 केंद्रों में होगी समुचित व्यस्था,,

Chunesh Sahu

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय सेमीनार में शोध पत्र प्रस्तुत कर शिवकुमार बंजारे हुए सम्मानित

hindmedianews

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कबीरधाम जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Sakshi Bansod