hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 72 लाख 28 हजार रूपए की लागत से 10 बिस्तर आइसोलेशन 
कवर्धा, प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने सुदूर  क्षेत्र बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 72 लाख 28 हजार रूपए की लागत से 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड और 20 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके लिए नागरिकों और चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
     केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड बनने और 20 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष के निर्माण होने से स्वास्थ सुविधाओं का बेहतर लाभ नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ घर तक पहुंचने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। शहरी क्षेत्रों की बस्तियों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट चिन्हांकित स्थलों पर जाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवा वितरण करती है। इसके शुरु होने से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मिलने से अब समय और पैसे की बचत होने लगी है। उन्होंने बताया कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।
     केबिनेट मंत्री  अकबर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ दूरस्थ और पहुंच के दृष्टिकोण से दुर्गम क्षेत्रों में लोगों के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से ऐसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उन्हें गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा लोगों के घर तक पहुंच रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हाट-बाजारों के माध्यम से वन, पहाड़ी तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों जन-जातीय समूहों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान करना है।
इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुजाय मुखर्जी, बीएमओ बोडला , बीएमओ पंडरिया स्वपनील तिवारी सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*सतनाम के धरोहर बाबा जैतखाम का अदभुत रहस्य ग्राम ॳवरी में* *भक्तों में सतनाम बाबा घासीदास पर बढ़ी आस्था*

Chunesh Sahu

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को, वर्चुअल व फिजिकल दोनों माध्यम से होगा ।

hindmedianews

*”मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 आरोपी गिरफ्तार, 46 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार जप्त”*

Chunesh Sahu

*जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर कराया गया प्राणघातक वारदात*.. आरोपी गिरफ्तार

Chunesh Sahu

जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की समस्या न हो – कलेक्टर कलेक्टर ने किया खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और सेवा सहकारी समिति बुंदेली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Chunesh Sahu

ग्राम देवकोट (गुरूर) बूथ क्रमांक 168 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

Chunesh Sahu