hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की समस्या न हो – कलेक्टर कलेक्टर ने किया खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और सेवा सहकारी समिति बुंदेली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद की समस्या न हो – कलेक्टर
कलेक्टर ने किया खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और सेवा सहकारी समिति बुंदेली का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मुंगेली / कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित खाद भंडारण केंद्र मुंगेली और मुंगेली विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बुंदेली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रासायनिक खाद, यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले विभिन्न रासायनिक उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की जानकारी ली।

 

इस दौरान उन्होंने खाद भंडारण केंद्र में कंप्यूटर में बैठकर उर्वरक की प्राप्ति, भंडारण एवं वितरण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को कृषि कार्य के लिए रासायनिक खाद की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्हें निर्धारित अवधि व निर्धारित मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध होनी चाहिए।


कलेक्टर देव ने जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद भंडारण करने और किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन समितिवार खाद भंडारण और वितरण की मॉनिटरिंग भी करें। इस अवसर पर कलेक्टर देव ने ट्रांसपोर्टर से भी चर्चा की और भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सेवा सहकारी समिति बुंदेली में किसानों से चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता व किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण वितरण आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति बुंदेली के प्रबंधक ने बताया कि समिति में क्षेत्र के 15 गावों के 1740 किसान पंजीकृत है। 215 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

अमन नामदेव

संबंधित पोस्ट

*भारतीय का संविधान सबसे बड़ा और लिखित है- डाॅ आभा पाल* *संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है- श्री धनंजय राठौर*

Chunesh Sahu

*भुईंया पोर्टल हैकिंग का बड़ा खेल! करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा — प्रेस कॉन्फ्रेंस में शैलेश जैन ने खोला राजस्व तंत्र का काला सच* 

Chunesh Sahu

कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन

Sakshi Bansod

इंदौरी और पंडरिया में भाजपा प्रत्याशियों के रोड शो में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता संकल्पित है

hindmedianews

*मोटी कमीशन के चलते निजी अस्पतालों में चल रही रेफर की परम्परा….* *निजी अस्पताल कर रहे अपनी मनमानी…* *मामला बचाने में एड़ी चोटी का दम…* 

Chunesh Sahu

*शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुलग रहा भट्ठों की आग…भट्ठों की आंच से झुलस रहा शासन का राजस्व* *खनिज विभाग को रेत से नहीं मिल रही फ़ुर्सत…..* *अवैध लाल ईंट से कारोबारी हो रहे हैं लाल..*

Chunesh Sahu