hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने एस.आई.आर. प्रगति की समीक्षा की — धीमी प्रगति पर चार सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में मतदाता सूची से संबंधित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली। इस दौरान जिले के सभी आरओ , एआरओ, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), सीईओ सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने अब तक हुई एस.आई.आर. की प्रगति का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रत्येक निकाय के अद्यतन आंकड़े मांगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को इसे अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी से संपादित करना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब अस्वीकार्य है, उसे समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर कुमार ने समीक्षा के दौरान मुंगेली नगर पालिका, पथरिया नगर पंचायत, जरहागांव एवं बरेला नगर पंचायत की प्रगति को अपेक्षाकृत धीमी पाया। इस पर उन्होंने संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों — मुंगेली सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर, पथरिया सीएमओ श्रीमती अनुराधा राममनी, जरहागांव सीएमओ  सुरेश गुप्ता और बरेला सीएमओ नरेश महीश — को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गणना पत्रक वितरण एवं फॉर्म प्रविष्टि के कार्य को प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम प्रविष्टि से वंचित न रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को एस.आई.आर. की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित फॉर्मेट में नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, जिससे समीक्षा और मूल्यांकन सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रगति की स्थिति का दैनिक मूल्यांकन किया जाएगा तथा जो भी अधिकारी लापरवाही करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

लोकतंत्र बचाने की अपील लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से ,आदर्श आचरण संहिता की उड़ती रही धज्जियाँ ,निर्वाचन विभाग मौन- विजय शर्मा

hindmedianews

शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 35 लाख की ठगी ,सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

धमतरी में बेखौफ चोर….मुख्य डाकघर में सेंधमारी,..हुई लाखो की चोरी..

Chunesh Sahu

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

जिले में वजन त्यौहार का आज से आगाज, नौनिहालों के पोषण स्तर की ली जा रही जानकारी ।

hindmedianews

ग्रीन इंडिया मिशन के तहत राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में डीपीएस कवर्धा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sakshi Bansod