hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

ग्रीन इंडिया मिशन के तहत राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में डीपीएस कवर्धा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर (कवर्धा) के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कुल 71 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र एवं क्राफ्ट किट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में विद्यालय के ओम नेताम (कक्षा 1), गगन चंद्रवंशी (कक्षा 3), नेहा सिन्हा (कक्षा 6), पूर्वी साहू (कक्षा 7), निशल छेड़ावी (कक्षा 9) एवं आरोही जायसवाल (कक्षा 10) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

विद्यालय में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कला शिक्षक एवं परीक्षा आयोजक श्री प्रशांत पॉल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ग्रेशिया एन. फीग्रेड ने प्रातःकालीन सभा में सभी विजेता विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए श्री पॉल को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही और बच्चों की कला प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की गई। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सृजनशीलता की भावना को और प्रोत्साहित करेंगे।

संबंधित पोस्ट

विधानसभा पंडरिया:पंडरिया में धांधली की बू,निर्माण कार्यों में स्थल से सूचना पटल की छुपा छुपाई,पारदर्शिता पर रोक की कोशिश 

hindmedianews

भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथो लैब से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को मिली स्वास्थ्य जांच की सुविधा

hindmedianews

अब मिनटों में ही पहुंच जाएंगे रायपुर से दुर्ग, तैयार हो रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

Sakshi Bansod

सर्वेश्वरी समूह संस्थान के द्वारा कबीरधाम जिले में बैगा समुदाय व वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों को बांट रहे निः शुल्क कंबल

hindmedianews

6 नग सागौन लकड़ी चोरी कर तस्करी कर रहे आरोपी चढ़ा विभाग के हत्थे

hindmedianews

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

Chunesh Sahu