hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

रजत जयंती पर आबकारी विभाग ने किया रक्तदान……

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रजत जयंती पर आबकारी विभाग ने किया रक्तदान……

 

 

धमतरी, 7 नवम्बर 2025। 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में भी अनेक विभाग अपने योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में धमतरी जिले के आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोन्हारे के निर्देशन में विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।यह शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से प्रदेश के रजत महोत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोन्हारे ने कहा कि राज्य को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कार्यों से राज्य की प्रगति में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा कार्य है जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। विभाग द्वारा इस तरह का आयोजन राज्योत्सव की सच्ची आत्मा को दर्शाता है।अंत में उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे मानवता से जुड़े कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

*महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ के प्रावधान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा

hindmedianews

स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीकत में गंगानगर वार्ड नं. 7 बना गंदगी का अड्डा

hindmedianews

महेश चन्द्रवँशी पहुंचे  सुखराम साहू के घर,नया हार्वेस्टर की पूजा कर सौंपी चाबी

hindmedianews

जानिए कब ,क्यों मनाया जाता है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 

hindmedianews