hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

धमतरी।

जिले में आदिवासी भूमि संरक्षण कानूनों की धज्जियाँ उड़ाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। तहसील धमतरी अंतर्गत एक भूमि विक्रय प्रकरण में निर्धारित अनुमति अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-आदिवासी के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। इस पूरे मामले की शिकायत हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर धमतरी को सौंपी है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि यह कृत्य न केवल न्यायालयीन आदेश की अवमानना है, बल्कि संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन भी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में तत्कालीन कलेक्टर न्यायालय द्वारा एक ग्रामीण को आदिवासी से गैर-आदिवासी को भूमि विक्रय की अनुमति दी गई थी। आदेश में स्पष्ट शर्त रखी गई थी कि अनुमति की तिथि से छह माह के भीतर विक्रय विलेख का निष्पादन अनिवार्य होगा, अन्यथा अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

 

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अनुमति स्वतः निरस्त हो चुकी थी। इसके बावजूद जुलाई 2023 में कथित रूप से कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर रजिस्ट्री गैर-आदिवासी के नाम पर कर दी गई।

शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि यह न केवल कलेक्टर न्यायालय के आदेश की खुली अवमानना है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, अनुसूचित जनजाति भूमि संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध भी है।

उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि—

प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।

 जुलाई 2023 को की गई अवैध रजिस्ट्री को तत्काल निरस्त किया जाए।

दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

यदि इस प्रकरण में किसी शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है तो उनकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

 

इस मामले ने जिले में आदिवासी भूमि संरक्षण की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि ऐसे प्रकरणों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो आदिवासी समाज की भूमि पर अवैध हस्तांतरण की घटनाएँ लगातार बढ़ेंगी और उनके संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे।

संबंधित पोस्ट

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हुए

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना बोड़ला क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Sakshi Bansod

ग्राम भुसरेंगा के प्राथमिक शाला मे बच्चों को नेवता भोज कराया एवं स्वागत किया

Chunesh Sahu

इस्तिहार- पोड़ी गोसाई में स्वामित्व योजना के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित….!

अजय महंत

आदि सेवा पखवाड़ा पर्व का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक

Chunesh Sahu

कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विकास की नई रोशनी पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन

Chunesh Sahu