hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ACCIDENT BREAKING..*

*सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*,

*ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

 

सड़क हादसों से जिले में दहशत हावी हो गई है। रोजाना आती खबरों से लोग सहम गये है। बताया गया कि रविवार की शाम 5 बजे के आसपास जिले के मेचका थाना क्षेत्र के नकटीनाला के पास यह हादसा हुआ था, जिसमें नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम घोटियावाही निवासी राजेश मरकाम 24 वर्ष, नेहा मरकाम 21 और राधा बाई की मौत हो गई थी। जिन्हें बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएफ 0471 के चालक ने ठोकर मार दी थी जोकि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जिले के ग्राम शोभा जा रहे थे।


वही सोमवार की सुबह भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलिडीह के पास बाइक सवार दम्पत्ति को मेटाडोर ने ठोकर मार दी थी। हादसे में पत्नी प्रेमिन बाई की मौके में मौत हो गई, जबकी पति डेरहा राम गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। वही मालूम हो कि सोमवार को ही जिले के बोराई थाना क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात शव मिला है। जिससे सनसनी फैल गई है। बोराई पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और मौत की वजह जानने जुटी हुई है। ईधर ज्ञात हो कि जिले की सड़कों में हादसों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। जबकी यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है, जिसमें सामूहिक मौतें भी आम होती जा रही है, जिससे जिलेवासी सहम गये है।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

 *अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लगे 3 जे सी बी और 1 ट्रैक्टर किया गया जप्त*   *खनिज एवं राजस्व अमला द्वारा ग्राम डाभा में की गई कार्यवाही* 

Chunesh Sahu

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार….

aakashbanjare

अबेकस के छात्रों ने जीता चैंपियंस का खिताब

Chunesh Sahu

सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने में तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

hindmedianews