hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

 *अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लगे 3 जे सी बी और 1 ट्रैक्टर किया गया जप्त*   *खनिज एवं राजस्व अमला द्वारा ग्राम डाभा में की गई कार्यवाही* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 19 मई 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिन राजस्व तथा खनिज अमला द्वारा मगरलोड विकासखंड के ग्राम डाभा मे निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैध दस्तावेज के बिना अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 3 जे सी बी एवं 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त 3 जे सी बी को थाना मगरलोड एवं 1 ट्रैक्टर वाहनों को कलेक्ट्रेट स्थित कंपोजिट भवन मे रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारो, खनिज परिवहनकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन / परिवहन / भण्डारण / करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन / परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों एवं राजस्व अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

आयुक्त के आदेश का सहारा लेकर नदारद रहता है किशुनगढ़ छात्रावास अधीक्षक , फर्जी भर्ती का मामला 

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ सकती है वन क्षेत्रों से घिरे राज्य को अतिरिक्त समय देना आवश्यक — कांग्रेस

Sakshi Bansod

प्रशासनिक संलग्नीकरण की आड़ में चरमराई व्यवस्था, सहसपुर लोहारा जनपद में मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत कुई में आहाता निर्माण कार्य पर भारी मात्रा पर गड़बड़ी, आला अधिकारी कमिशन में लीन

hindmedianews

संविधान निर्माता पर अभद्र टिप्पणी, कानून के रखवाले मौन

hindmedianews

डॉ.भीम राव अंबेडकर साहेब जयंती पर आनंद सिंह व टीम ने बांटा शरबत

hindmedianews