hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफतार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पथरिया पुलिस द्वारा गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दैहिक शोषण करने वाले आरोपी रघुनदंन मरकाम को कोटा बिलासपुर से हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 137(2), 87, 64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा *‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’* अभियान के तहत जिले मे गुम हुये बालक/बालिकाओं की बरामदगी करने एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया हैै, प्राप्त निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी  नवनीत पाटिल मार्गदर्शन पर महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले का निराकरण तथा दस्तायाबी करने थाना पथरिया पुलिस द्वारा महिला/बालिकाओं संबंधी अपराधो मे विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 188/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 10.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनॉक 09.09.2025 को इसकी नाबालिक पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई थी जिसके रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर गुम हुये अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था विवेचना पतासाजी दौरान दिनॉक 03.11.2025 को अपहृता को आरोपी रघुनंदन मरकाम पिता बलराम मरकाम उम्र 20 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर के निवास से आरोपी के कब्जे से दस्तायाब कर पीड़िता का कथन एवं डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को शादी का झांसा देते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी के विरूद्व धारा 87,64(1) 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आरोपी रघुनंदन मरकाम को दिनॉक 03.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, प्र.आर. जगदीश प्रसाद कोशले, आर.मिथलेश सोनवानी,राजीव पटेल, विनोद बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, बालकृष्ण मरकाम,राजतिलक बंजारे, म.आर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत बांधा तथा उसके आश्रित ग्राम यथावत हल्का नंबर 40 मुख्यालय कांपा में होंगे शामिल

hindmedianews

विधानसभा कवर्धा कांग्रेस प्रत्याशी मो .अकबर ने किया नामांकन दाखिल, घिर रहे शक्ति प्रदर्शन हिसाब किताब में

hindmedianews

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 01 आरोपी  को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

Chunesh Sahu

जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

Chunesh Sahu

ग्राम बम्हनी पहुंचे Sachin Tendulkar का परिवार, स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

Sakshi Bansod