hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

विधानसभा कवर्धा कांग्रेस प्रत्याशी मो .अकबर ने किया नामांकन दाखिल, घिर रहे शक्ति प्रदर्शन हिसाब किताब में

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
संवाददाता:अजय जांगड़े 
कवर्धा, विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों में राजनैतिक सरगर्मी जोरो पर है जहां पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पर्चा भरा जा रहा है वहीं जीत का जुनून भी सभी प्रत्याशी को चढ़ी हुई है।चाहे वह होटल वाला हो या बोतल वाला क्यों न हों।
  सभी प्रत्याशी लोग मंदिर, देवालय आदि स्थानों का दर्शन कर आशीर्वाद ले ,यह पूर्ण निष्ठा से विश्वाश जता रहा है कि आने वाला “चुनई तिहार” का नतीजा हमारे जीवन में एक रंगीन खुशहाली लाएगी। जीत की उम्मीद में सभी उम्मीद्वार अपनी अपनी नामांकन पर्चा भर रहे विधान सभा कवर्धा हो या पंडरिया विधानसभा के प्रत्याशियों के द्वारा अपनी अपनी ओर से शक्ति प्रदर्शन कर मतों शक्ति संख्या दिखाना चाह रहे हैं जो बिल्कुल भ्रम भरी है, क्योंकि भीड़ को वोट में तब्दील कर पाना ठीक उसी तरह है जैसे शेर की सवारी करना ।
बेशक दो सौ रुपए प्रती सदस्य भीड़ बढ़ाने साथ लाया जाए पर वोट में बदल पाना हर संभव मुमकिन नहीं है,जिससे यह स्पष्ट होता है कि भीड़ को वोट में तब्दील नही किया जा सकता।
नेताओं में से एक है मोहम्मद अकबर जो अपने कार्य शैली के नाम से जिले ही नहीं बल्कि पूरे राज्य भर में जाने जाते हैं,जिसमें सोमवार को पांच हजार से अधिक समर्थकों के साथ कवर्धा शहर में धुमाल बैंड बाजा सहित डीजे के साथ रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किए और भारत माता चौक के पास सभा संबोधन का कार्यक्रम भी किए जो व्यवस्था और खर्चे को लेकर जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
 विधानसभा निर्वाचन 2023 में दिए अपनी उम्मीद्वारी 
कवर्धा विधानसभा (क्षेत्र क्रमांक 72) से मोहम्मद अकबर (अकबर भाई) ने आज मंगलवार को विधानसभा सदस्य के लिए नामांकन (नाम-निर्देशन) फार्म प्रस्तुत किया। उन्होने यह नामांकन फार्म कवर्धा रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में प्रस्तुत किया, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज पहला नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुए हैं जिसमें प्रत्याशी के साथ उसके चार प्रस्थापक उपस्थित रहे।
 सभी प्रत्याशियों के द्वारा अपनी पक्ष मजबूत होने की बात कही जा रही है जिसमें विधानसभा क्षेत्र कवर्धा एवं पंडरिया दोनो शामिल हैं आज कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने नामांकन पर्चा भरे जाने के बाद परिसर से बाहर आए वहीं, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को पर्चा भरे जाने के संबंध में सवाल पूछे जाने पर प्रत्याशी अकबर के द्वारा बताया गया कि इस बार 2023 की चुनाव परिणाम में पुनः भारी बहुमत के साथ जनता का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त कर मैं विजय प्राप्त कर जनता की सेवा में आऊंगा और कांग्रेस की सरकार पुनः स्थापित होगी।जिस तरह हमारे सरकार के द्वारा जन जन को लाभ लाभांश दिया गया, चाहे वह महिला सशक्तिकरण हो युवा वर्ग या फिर वृद्ध हो चाहे किसान हों,हमने सबके लिए विकास की गंगा बहाई है जिसके फलस्वरूप जनता पूर्ण रूप से भरोसा जता रही है ,आगामी माह दिसंबर में आने वाले परिणाम एक बार फिर खुशी की लहर से गुजायमान रहेगी।
वही विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अपोजिशन वाले की द्वारा अनेका नेक कार्यक्रम चलाया गया जो पूर्ण रूप से विफल रहा वहीं हमारे “भरोसे का सम्मेलन” सभी जगह भरोसा बरकरार रख सफल रहा ।
जीत का चर्चा करते जोर लगाकर अपनी अपनी नामांकन पर्चा भर रहे उम्मीद्वार ,किसको मिलेगा समर्थन ?चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की किस्मत का मसीहा आम जनता ही है, कौन उतर पाता है कसौटी पर खरा ये माह दिसंबर में ही चुनावी परिणाम घोषित होने पर पता चल सकेगा।

संबंधित पोस्ट

*प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत् सोलर पैनल, सोलर पंप हेतू निः शुल्क प्रशिक्षण…*

Chunesh Sahu

कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी — 359 करोड़ की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी बढ़त

Sakshi Bansod

Mass graves dug in Iran for coronavirus victims visible from space: Report

Admin

ज्ञान शील, विवेक से भरपूर विद्यालय सन राइस में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

hindmedianews

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन

Chunesh Sahu

चिल्फी घाटी के नागमौरी घाट पर बड़ा हादसा टला, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत 

Sakshi Bansod