hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

चिल्फी घाटी के नागमौरी घाट पर बड़ा हादसा टला, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, कबीरधाम जिले के अंतर्राज्यीय मुख्य मार्ग पर स्थित चिल्फी घाटी एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बनी। मंगलवार को नागमौरी घाट के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भीषण भिड़ंत में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों के चालक एवं परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक मध्यप्रदेश की दिशा से आ रहा था, जो हरियाणा पासिंग का बताया जा रहा है। नागमौरी घाट के संकरे और घुमावदार मार्ग पर दोनों ट्रकों के बीच अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और ड्राइवरों का ध्यान भटकना बताया जा रहा है। बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि रायपुर पासिंग ट्रक पीछे की ओर खिसकते हुए पहाड़ी की चट्टान से जा टकराया और सड़क के बीचों-बीच रुक गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया।

घाटी में हादसों का सिलसिला जारी

चिल्फी घाटी का नागमौरी घाट पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। यहां के तीखे मोड़, संकरी सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही अक्सर हादसों का कारण बनती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जैसे कि स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत और नियमित पेट्रोलिंग।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घाटी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ओवरटेकिंग से बचें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल, इस हादसे में जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस ने प्राधिकृत प्रत्याशी श्री जितेंद यादव जी पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने

Chunesh Sahu

*जूंगेरा स्थित भाजपा कार्यालय बालोद में मंगलवार को सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं जिले में संगठन चुनाव कार्यशाला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।*

Chunesh Sahu

*ग्राम खरेंगा में इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : रूद्री के मिनी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

बिजली हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन* *कांग्रेसियो ने साय सरकार का पुतला दहन कर घेरा बिजली दफ्तर*

Chunesh Sahu

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

Sakshi Bansod