hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने एवं धान खरीदी के सुचारू संचालन के दिए निर्देश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हर्षवर्धन चौहान ने कम्प्यूटराइजेशन एवं समिति माड्यूल, ट्रायर रन, टोकन, पीसी एसएएपी में एंट्री, व्यवस्थित स्टैकिंग, आवक धान के लिए बारदाना की व्यवस्था, 29 बिन्दु की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खरीदी कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को खरीदी के दौरान केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने तथा किसानों की छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, खाद्य अधिकारी एच.के.डड़सेना, सभी खरीदी केन्द्रों के जिला नोडल अधिकारी, खरीदी व बारदाना प्रभारी, डाटा एंट्री आपरेटर मौजूद रहे।

 

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय राज्योत्सव में लगी रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी  छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के गीतों की धुन पर झूमे दर्शक

Chunesh Sahu

आग्रसेन कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. मीरा साहू को पीएचडी उपाधि

Chunesh Sahu

जिला मुंगेली के बजरंग अखाड़ा में कुश्ती( दंगल) प्रतियोगिता उत्सव

Chunesh Sahu

कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने वाले सरफिरा आरोपी गिरफ्तार, सिंघनपुरी जंगल का मामला 

hindmedianews

*बालोद पुलिस द्वारा नवीन कानून पर आयोजित किया गया एकदिवसीय कार्यशाला*

Chunesh Sahu

राजकुमार अनंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बांटा फल, लिया आशीर्वाद 

hindmedianews