hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान

वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

 

धमतरी, 21 दिसम्बर 2023/ प्रदेश मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित के लिए गए निर्णय के बाद धमतरी जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 72161 किसानों से 3394192.70 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 10182.58 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 68384 किसानों से 3212563 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 9637.69 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

 

 

चुनेश साहू 7049466938

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी

Sakshi Bansod

पीएम आशा अभियान के तहत दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

Sakshi Bansod

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर बने स्वास्थ्य कर्मी के आरोप पर हुई कलेक्टर से शिकायत 

hindmedianews

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मां भुवनेश्वरी हाई स्कूल डोंगरीगढ़ एवं दिन दयाल डां अंबेडकर बालक छात्रावास डोंगरीगढ़ में मनाया

rakeshbhaskar

निजी चिकित्सक संघ के सभी चिकित्सक रक्त दान कर करें पुण्य का काम, डा, हरि कृष्ण गंजीर,अध्यक्ष निजी चिकित्सक संघ,

Chunesh Sahu

भोरमदेव शुगर फ़ैक्ट्री में शक्कर वितरण 29 नवंबर तक, लाभार्थियों की बढ़ी आवाजाही

Sakshi Bansod